इंटरमिटेंट फास्टिंग: लाभ, जोखिम और क्या यह आपके लिए सही है?

स्वास्थ्य समाचार

इंटरमिटेंट फास्टिंग: लाभ, जोखिम और क्या यह आपके लिए सही है?
इंटरमिटेंट फास्टिंगवजन कमस्वास्थ्य
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने के लिए एक लोकप्रिय तरीका है, लेकिन इसके कुछ जोखिम भी हैं। यह लेख इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभों और हानियों पर प्रकाश डालता है और यह तय करने में मदद करता है कि यह आपके लिए सही है या नहीं।

वजन कम करने का एक तरीका है इंटरमिटेंट फास्टिंग । इसमें आप को दिन के कुछ समय तक कुछ नहीं खाना होता है और केवल कुछ घंटों तक ही आपकी ईटिंग विंडो खुली रहती है। इस दौरान आप अपनी डाइट के हिसाब से कुछ भी खा सकते हैं। अलग अलग एक्सपर्ट की इस मामले में अलग अलग राय है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके लिए सही है या नहीं लेकिन यह बात तो प्रमाणित है कि इससे वजन कम तो होता है। कुछ लोगों का मानना है की यह सही तकनीक है और इसका प्रयोग होना चाहिए तो कुछ लोगों का मानना है की इसके शरीर को कुछ साइड इफेक्ट्स हैं। हालांकि

यह बात सही भी है। किसी भी तकनीक के दो पहलू होते हैं : लाभ और हानियां। आज हम दोनों के बारे में ही जानेंगे और देखेंगे की क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके लिए सही है या फिर नहीं।इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे वजन कम होता है : इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान आप को 16 घंटों तक फास्टिंग करनी होती है जिसमें आप को कुछ भी नहीं खाना होता है और उसके 8 घंटों बाद तक आप अपने दिन की सारी मील खा सकते हैं। इस तकनीक से आपकी कैलोरीज़ बर्न होती हैं और फैट भी बर्न होता है जिस कारण वजन कम होने लगता है। इंसुलिन सेंसटिविटी में लाभ : ऐसा देखने को मिला है की जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं उनको इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार देखने को मिला है। इससे डायबिटीज का रिस्क कम होता है और आप का ब्लड शुगर लेवल सीमा में रहता है। जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं वह भी अपने डॉक्टर से पूछ कर इस तकनीक का प्रयोग कर सकते है। मानसिक स्पष्टता मिलती है : अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं तो इससे आप का फोकस बढ़ता है और आप किसी भी चीज को अधिक ध्यानपूर्वक ढंग से कर सकते हैं। इससे मानसिक स्पष्टता आती है।इन्फ्लेमेशन कम होती है : इंटरमीटेंट फास्टिंग करने से आप के शरीर से इन्फ्लेमेशन कम होती है। यह फास्टिंग करने से आपको एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मिलते हैं जो आपके शरीर में कई बीमारियों का रिस्क कम करते हैं जिनमें हृदय से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक आदि शामिल हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग के रिस्क न्यूट्रीशन डिफिशिएंसी अगर आप की डाइट अच्छे से प्लान नहीं की गई होगी तो आपके शरीर के अंदर कई पौष्टिक तत्वों की कमी हो सकती है। आप को इस दौरान काफी कम चीजें खाने को मिलती हैं जिससे यह कमी हो जाती है।क्रेविंग होती हैं अगर आप बाहर की चीजें खाना कम कर देते हैं और काफी कम चीजें खाते हैं तो इससे आप को कई चीजों की क्रेविंग होने लगती है और आपकी भूख और अधिक बढ़ सकती है। रिप्रोडक्टिव सेहत में नुकसान महिलाओं में इस फास्टिंग का असर आपके रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है। इससे आप की मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं और फर्टिलिटी भी प्रभावित हो सकती है। क्या आप को यह फास्टिंग करनी चाहिए? यह आप पर निर्भर करता है। अगर आपको लगता है की आप इसके नियमों का पालन कर पाएंगे और आपको वजन कम करने की काफी अधिक जरूरत है तो आप इस फास्टिंग को कर सकते हैं नहीं तो किसी अन्य तकनीक का पालन कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और लैक्टेटिंग मदर्स को यह फास्टिंग करने से बचना चाहिए। बच्चों को और ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को भी इस तरीके का पालन नहीं करना चाहिए। अपने शरीर की आवाज सुनें। आपके शरीर को पता चल जाता है की कोई तकनीक आप के लिए सही है या नहीं। इसका पालन करने से पहले एक बार डॉक्टर से भी जरूर मिल लें।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम स्वास्थ्य फायदे जोखिम डायबिटीज मानसिक स्पष्टता रिप्रोडक्टिव सेहत

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बिहार में क्या चल रहा है?बिहार में क्या चल रहा है?बिहार राजनीति में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए यह खबर आपके लिए है।
और पढो »

डॉक्टर सरीन की वेट लॉस टिप्स: इंटरमिटेंट फास्टिंग VS टाइम रिस्ट्रिक्टेड ईटिंगडॉक्टर सरीन की वेट लॉस टिप्स: इंटरमिटेंट फास्टिंग VS टाइम रिस्ट्रिक्टेड ईटिंगडॉक्टर सरीन वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग और टाइम रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग के बारे में बात करती हैं.
और पढो »

मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेटमलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेटमलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज उनकी कड़ी दिनचर्या और इंटरमिटेंट फास्टिंग है.
और पढो »

भारती सिंह ने वेट लॉस जर्नी के बारे में खोला, 15 किलो वजन कम कियाभारती सिंह ने वेट लॉस जर्नी के बारे में खोला, 15 किलो वजन कम कियाकॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए 15 किलो वजन कम किया है.
और पढो »

सीवी भेजने का सही समय कब है?सीवी भेजने का सही समय कब है?नौकरी के लिए अप्लाई करते समय सही समय पर सीवी भेजना महत्वपूर्ण होता है। यह लेख आपको बताता है सीवी भेजने का सही समय क्या है।
और पढो »

खाली पेट कॉफी पीना: क्या यह आपके लिए सही है?खाली पेट कॉफी पीना: क्या यह आपके लिए सही है?यह लेख खाली पेट कॉफी पीने के संभावित नुकसानों और इसके स्वास्थ्य पर प्रभावों पर प्रकाश डालता है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 10:12:55