इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को शादी समारोह के लिए किराए पर दे दिया गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को शादी के समारोह के लिए किराए पर दे दिया गया। रविवार को इसे मैरिज गार्डन की तरह सजाया, शादी की रस्में की, बकायदा मेहमानों को भी खाना खिलाया गया। अब मामला सामने आने के बाद प्रशासन की नींद खुली। संभागायुक्त के अधीन माफी विभाग के अधिकारी विनोद राठौर ने ही इसकी अनुमति दी थी। माफी अधिकारी ने 25 हजार रुपए की रसीद काटी थी। यहां राजकुमार अग्रवाल ने अपने बेटे की शादी कराई। शादी के लिए मंदिर के गर्भग्रह के सामने वाले हिस्से को मंडप की तरह सजाया गया। इस आयोजन के चलते दर्शन
करने पहुंचे भक्तों को परेशानी हुई। मंदिर परिसर के आसपास टेंट लगाकर सड़क भी रोक दी गई। आसपास वाहन पार्क किए, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। मेहमानों को भी मंदिर में ही भोजन करवाया। शाम को जब हंगामा मचा तो प्रशासन हरकत में आया। देर रात जांच के आदेश दिए गए है। शादी के लिए आयोजन करे वाले परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि- इस आयोजन के लिए अनुमति ली थी। माफी अधिकारी को यह भी बता दिया था। वहीं माफी अधिकारी विनोद राठौर ने कहा कि- अग्रवाल परिवार को धार्मिक आयोजन के लिए अनुमति दी थी, शादी कर उन्होंने उल्लंघन किया है
GOPAL MANDIR INDORE SHADI ADMINISTRATION INVESTIGATION
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गर्भवती हिमांशी का शव नहर से बरामदपति ने प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी हिमांशी को नहर में धक्का दे दिया था। शव को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिला।
और पढो »
जौनपुर में काली माता मंदिर को लेकर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शनहिंदूवादी संगठनों ने जौनपुर के शाही पुल के नीचे स्थित काली माता मंदिर को खोलने की मांग की है। मंदिर को नदी के पानी के कारण बंद कर दिया गया था।
और पढो »
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर भव्य सजावट और सुरक्षा व्यवस्थाराम मंदिर के पहले वर्षगांठ पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
और पढो »
चीन में शादी के धोखाधड़ी | दुल्हन का सच्चाई सामने आई, दूल्हे को झूठ बोलाचीन के हुबेई प्रांत में एक शख्स को शादी के वादे पर धोखा दिया गया, जब उसे पता चला कि दुल्हन ही मौजूद नहीं थी।
और पढो »
माधुरी दीक्षित ने मुंबई में ऑफिस लिया किराए परबॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित अपने आलीशान ऑफिस को किराए पर दे दिया है.
और पढो »
महंत को दो लाख का चेक बाउंस, भक्त को 60 दिन में जुर्माना भरने की सजाकनॉट प्लेस के एक मंदिर के महंत को अपने भक्त ने 2 लाख रुपये का चेक बाउंस दे दिया। कोर्ट ने भक्त को जुर्माना भरने की सजा दी है।
और पढो »