ईरान के राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजनीति समाचार

ईरान के राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
मनमोहन सिंहईरानराष्ट्रपति
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने डॉ. सिंह को भारत के महान नेता और भारत-ईरान के बीच संबंधों के बड़े समर्थक बताया।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पेजेशकियन ने कहा कि डॉ. सिंह भारत के एक महान नेता थे। वह ईरान और भारत के बीच संबंधों के बड़े समर्थक भी थे। पेजेशकियन ने एक पोस्ट में कहा, 'मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार, रिश्तेदारों, भारत की जनता और सरकार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। डॉ.

सिंह भारत के एक महान नेता और भारत-ईरान के बीच संबंधों के बड़े समर्थक थे। 2004 से 14 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह वित्त मंत्री थे। उन्हें भारत के आर्थिक उदारीकरण के प्रमुख वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। डॉ. सिंह का निधन 92 वर्ष की आयु में हुआ। शनिवार को दिल्ली में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान प्रमुख राजनीतिक और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और 21 तोपों की सलामी दी गई। बृहस्पतिवार रात उनके निधन के बाद सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। मनमोहन सिंह के निधन पर विश्वभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह के निधन से भारत समेत पूरी दुनियाभर में शोक की लहर है। दुनियाभर के कई नेताओं ने पूर्व पीएम के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने जताया शोक अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक पोस्ट में कहा कि भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है। उन्होंने पूर्व पीएम को अफगानिस्तान के लोगों के अटूट सहयोगी और दोस्त बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। करजई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने जताया दुख पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दयालु अभिभावक और मालदीव के अच्छे मित्र थे। रूसी राजदूत ने जताया दुख इसके साथ ही भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि डॉ

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मनमोहन सिंह ईरान राष्ट्रपति श्रद्धांजलि भारत नेता

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीअमेरिका के राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीअमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है.
और पढो »

मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलिमनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलिभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »

मनमोहन सिंह को देश के ताकतवर लोगों ने किया नमनमनमोहन सिंह को देश के ताकतवर लोगों ने किया नमनपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान दिल्ली के निगमबोध घाट पर देश के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिमनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश की शोक में डूबा हुआ है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीकांग्रेस ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीजम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की और उन्हें एक महान राजनेता के रूप में याद किया.
और पढो »

भाजपा के नड्डा पर कांग्रेस का हमलाभाजपा के नड्डा पर कांग्रेस का हमलाजेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 01:08:51