दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है जिससे बाकी राज्यों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। नए साल में भी उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
आज का मौसम 31 दिसंबर 2024: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। बारिश के बाद तापमान में आई कमी लोगों को ठिठुरन का अहसास दिला रही है। देश की राजधानी में तो लोग अदद धूप को तरस रहे हैं। दिनभर चल रही शीतलहर और आसमान में छाए बादल ने मौसम ही बदल दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है जिससे बाकी राज्यों में भी पारा गिरा है। नए साल में भी उत्तर भारत के कई राज्य ठंड से कांपेंगे हालांकि बारिश नहीं होगी। तो आइए एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर दिल्ली की पहले बात करते हैं दिल्ली में
नए साल से एक दिन पहले ठंड अपना असर दिखाएगी। आज अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर रहेगा। इसके अलावा सुबह-शाम कोहरा परेशान कर सकता है। बाकी दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। आसमान साफ रहेगा। 2 जनवरी से 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 22 डिग्री पहुंचेगा, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। पंजाब-हरियाणा का की हाल?दिल्ली के नजदीक दो राज्य पंजाब और हरियाणा की बात करते हैं। पंजाब में आज घने कोहरे से शुरुआत होगी। नए साल के लिए कोहरे या शीतलहर का अलर्ट नहीं है। 2 जनवरी से 5 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा,बारिश का कोई अंदेशा नहीं है। हरियाणा की बात करें तो आज यहां भी घने कोहरे के साथ शीतलहर परेशान कर सकती है। इसके अलावा 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। पहाड़ी राज्यों की बात करते हैंजम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। यहां आज दिनभर शीतलहर चलती रहेगी। पूरे दिन लोगों को ठंड सताएगी। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने एक जनवरी से जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। केंद्र के अनुसार, एक से दो जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद, तीन से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना है।हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां भी लोग बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। राज्य के कई क्षेत्रों में 10 सेंटीमीटर से अधिक ताजा बर्फ जमी हुई है। कल्पा में 14.9 सेंटीमीटर, कुफरी में 1
मौसम ठंड बर्फबारी दिल्ली पंजाब हरियाणा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा का अलर्टदिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »
उत्तर भारत शीतलहर के चपेट में, बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर रहा हैदेश के उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
और पढो »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से ठंड का प्रकोपपूर्ण उत्तर भारत में सोमवार को मौसम ने करवट ली। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में हल्की बारिश हुई है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। दिल्ली NCR में कोहरा और ठंड की संभावना है।
और पढो »
बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोपजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।
और पढो »