उत्तराखंड में बर्फबारी, यातायात बंद, किसानों में खुशी

NEWS समाचार

उत्तराखंड में बर्फबारी, यातायात बंद, किसानों में खुशी
Bर्फबारीउत्तराखंडयातायात
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित है।

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी इस कदर हुई कि त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीस किलोमीटर दायरे में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। धारनाधार से कोटी कनासर तक मार्ग पर बर्फ की मोटी चादर चढ़ी रही। जहां पर दिल्ली के दो पर्यटक फंस गए। हालांकि वे एक स्थानीय होटल में रुके हुए हैं। वापस लौटने के लिए उन्हें रोड से बर्फ हटने का इंतजार है। मगर मार्ग पर सोमवार रात से बंद यातायात मंगलवार देर शाम तक सुचारू नहीं हो सका। इस कारण लोकल लोगों को भी अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर गंतव्य तक जाना

पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाने को एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी व स्नो कटर लगाए हैं, लेकिन जेसीबी स्लिप होने की वजह से ज्यादा बर्फ नहीं हटाई जा सकी। मार्ग पर सफर खतरे से खाली नहीं है। बर्फ पर वाहन फिसल रहे हैं, वही दो पहिया वाहन चालक भी चोटिल हो रहे हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडेय के अनुसार धारनाधार से कोटी कनासर तक बंद रोड पर यातायात बहाने करने की कोशिश जारी है। बर्फबारी देख इतराए किसान, बर्फ में किया हारुल नृत्य क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न के लिए पर्यटकों के उमड़ने से क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ेगा। क्योंकि कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कालसी, साहिया व चकराता क्षेत्र में कई होटल, रिसार्ट व होम स्टे आदि हैं। वहीं बर्फबारी को लेकर किसानों में भी खुशी का माहौल है। चकराता क्षेत्र के किसान बर्फ में हारुल नृत्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनवरी में माघ मरोज पर्व है, दिसंबर में बर्फबारी होने से पर्व का आंनद और दोगुना हो जाएगा। दरअसल वर्तमान में सेब, आड़ू, खुमानी की बागवानी के लिए बर्फबारी काफी फायदेमंद है। कोटी कनासर, लोखंडी, मोइला टाप, खड़म्बा, बुधेर, देववन आदि ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक होने के कारण हर तरफ विहंगम नजारा है। इसी प्रकार साहिया में भी ग्राम पंचायत मुगाड के गांव मुडोई कचाणू के ग्रामीणों ने भी बर्फ में हारुल नृत्य किया। इस मौके पर कलम सिंह चौहान, अतर चौहान, मेहर सिंह चौहान, नेपाल चौहान, सूरत चौहान, मोहर सिंह चौहान, सचिन चौहान,खजान चौहान, पीयूष आदि का कहना था कि सीजन की दूसरी बर्फबारी से सभी उत्साहित हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bर्फबारी उत्तराखंड यातायात किसान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

क्रिसमस से पहले हिमालय में बर्फबारी, राजस्थान और दिल्ली में बारिशक्रिसमस से पहले हिमालय में बर्फबारी, राजस्थान और दिल्ली में बारिशजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली और राजस्थान में बारिश; हिमाचल में सड़कें बंद; कश्मीर में तापमान माइनस में
और पढो »

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »

पहाड़ों में बर्फबारी, सैलानियों का उत्साहपहाड़ों में बर्फबारी, सैलानियों का उत्साहउत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सैलानियों में उत्साह है।
और पढो »

उत्तराखंड में स्कूल बंद, एक महीने से अधिक समय तक चलेगी सर्दियों की छुट्टीउत्तराखंड में स्कूल बंद, एक महीने से अधिक समय तक चलेगी सर्दियों की छुट्टीउत्तराखंड में स्कूल 25 दिसंबर से बंद हो जाएंगे और एक फरवरी तक बंद रहेंगे। यह छुट्टी बच्चों को ठंड और बर्फबारी से सुरक्षित रखने के लिए है।
और पढो »

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफाउत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफाउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी है। पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।
और पढो »

हिमाचल में बर्फबारी से परेशानियांहिमाचल में बर्फबारी से परेशानियांहिमाचल प्रदेश में दूसरी बर्फबारी ने यातायात को बाधित कर दिया है। , सड़कें बंद हैं, बिजली गुल है और पर्यटक फंसे हुए हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-04-22 21:02:37