जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली और राजस्थान में बारिश; हिमाचल में सड़कें बंद; कश्मीर में तापमान माइनस में
दिल्ली में बारिश , कोहरे से दृश्यता 200 मीटर से कम; राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश हुई है। क्रिसमस से पहले जम्मू- कश्मीर , उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई। लाहौल और स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान माइनस 6.
9° से नीचे चला गया है। राजस्थान और दिल्ली में बारिश हुई। IMD के मुताबिक अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान और कम हो सकता है। हिमाचल में बर्फबारी के बाद तीन नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद कर दी गईं। शिमला में सबसे ज्यादा 145 सड़कें बंद की गईं, जबकि कुल्लू में 25 और मंडी जिलों में 20 सड़कें बंद की गईं। इससे वहां पहुंचे टूरिस्ट फंस गए हैं। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हैं। कश्मीर के स्नोबेल्ट रीजन में बर्फबारी हुई। कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे पाइप लाइनों में पानी जम गया है। गुलमर्ग में माइनस 7.4°, काजीगुंड में माइनस 6.2° तापमान रहा। पंपोर का एक छोटा सा गांव कोनीबल माइनस
बारिश बर्फबारी मौसम हिमाचल कश्मीर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हिमाचल में क्रिसमस से पहले बर्फबारी, पीछे शीतलहर का अलर्टहिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला सहित राज्य के अन्य ऊंचाई वाली जगहों पर क्रिसमस से पहले बर्फबारी हो रही है।
और पढो »
क्रिसमस से पहले बर्फबारी से शिमला में उत्साह, भारत में ठंड का प्रकोपहिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले बर्फबारी ने सैलानियों में उत्साह भर दिया है। जबकि, भारत के कई क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहे हैं और बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर में भी सर्द हवाएं चल रही हैं और श्रीनगर में 50 सालों में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है।
और पढो »
क्रिसमस से पहले पहाड़ों में भारी बर्फबारी, पर्यटन आनंद और आम लोगों को परेशानीक्रिसमस के त्योहार से पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है. पर्यटकों को यह बर्फबारी आनंदित कर रही है, वहीं आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कई वाहन फंसे हुए हैं. पुलिस जुटी है ट्रैफिक जाम को हटाने में.
और पढो »
उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोपदिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड चरम पर है। बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है।
और पढो »
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफाउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी है। पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।
और पढो »
क्रिसमस से पहले हिमाचल में बर्फबारी, देशभर में ठंडहिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले बर्फबारी हुई है। इसी दौरान मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है और कई जगहों पर बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है।
और पढो »