हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले बर्फबारी हुई है। इसी दौरान मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है और कई जगहों पर बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों में जोश भर दिया। मैदानी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली -एनसीआर, राजस्थान में सर्द हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई हिस्सों में सुबह कोहरे की चादर भी छाई रही। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश फसल ों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। दिल्ली -एनसीआर, मथुरा व मेरठ में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। दिल्ली में शाम को भी बारिश हुई। का न्यूनतम
तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हल्की बारिश व बूंदाबादी के बावजूद प्रदूषण के स्तर पर लोगों को राहत नहीं मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 के स्तर पर गंभीर श्रेणी में बना रहा। वहीं, राजस्थान के गंगानगर, चूरू, पिलानी में हल्की बारिश हुई। पहलगाम में पारा -5 डिग्री जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 8.6 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के चलते डल झील में आधा इंच बर्फ जम गई है। अन्य जलस्रोत भी जमे हुए हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -5 व गुलमर्ग में -4.8 डिग्री रहा। श्रीनगर में 50 सालों में दिसंबर की सबसे सर्द रात जम्मू-कश्मीर में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार की रात पिछले 50 सालों में दिसंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जब यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम था। हालांकि, अब तक की सबसे ठंडी रात 13 दिसंबर, 1934 को थी। इस दिन तापमान माइनस 1
बर्फबारी ठंड मौसम बारिश फसल शिमला दिल्ली श्रीनगर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हिमाचल में बर्फबारी, सड़कें बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं।
और पढो »
हिमाचल में ठंड बढ़ी, 30 सड़कें बंद; राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट, स्कूल बंदहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है। 30 सड़कें बंद हैं। राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट है, स्कूल बंद।
और पढो »
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
अयोध्या में रात के तापमान में कुछ राहतअयोध्या में पिछले एक सप्ताह से चल रही ठंड में कुछ राहत मिले है। तापमान में वृद्धि के साथ रातें अब पहले जैसी बर्फ जैसी ठंड नहीं लग रही है।
और पढो »
क्रिसमस से पहले शेयर बाजार में मंदी, बैलेंस निवेश रणनीति अपनाने का सही समयक्रिसमस से पहले शेयर बाजार में मंदी, बैलेंस निवेश रणनीति अपनाने का सही समय
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »