घने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत के कई राज्यों में परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में कोहरा के कारण यातायात सेवाएं बाधित हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश , राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छाये घने कोहरे और भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते छह जनवरी तक राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा दिल्ली -एनसीआर में
शुक्रवार की रात से ही ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। आरजीआई एयरपोर्ट से देरी से उड़ रहे विमान इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। ट्रेन के पहियों पर भी लगा ब्रेक कोहरे के कारण उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं। यूपी में भी गिर रहा पारा उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप छाया है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल रविवार तक, दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त के बाद सोमवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा होगा
कोहरा ठंड दिल्ली उत्तर प्रदेश यातायात आईएमडी भारत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
घने कोहरे और भीषण ठंड से उत्तर भारत में परेशानीघने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
और पढो »
ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »
गहरा कोहरा और ठंड से उत्तर भारत में परेशानीघने कोहरे और भीषण ठंड उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
और पढो »
दिल्ली में घने कोहरे से यातायात और एयरपोर्ट सेवाएं प्रभावितदिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण यातायात और एयरपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।
और पढो »
उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक, कोहरा से दिल्ली-एनसीआर में यातायात बाधितपश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में ठंड का अटैक बढ़ गया है। पारा गिरने के साथ कोहरा भी छा गया है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा से फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं।
और पढो »
बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत अस्त-व्यस्तपश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और उत्तर भारत में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ है।
और पढो »