उत्तर भारत में ठंड का मौसम जारी, पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम समाचार

उत्तर भारत में ठंड का मौसम जारी, पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसमठंडबारिश
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत में ठंड का मौसम जारी है, लेकिन दोपहर में धूप खिल रही है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक कोहरा रहेगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की आशंका है।

नई दिल्ली : उत्तर भारत में ठंड का मौसम जारी है, लेकिन दोपहर में धूप खिल रही है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक कोहरा रहेगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की आशंका है। यह मौसम का हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश में एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके कारण अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की

संभावना है। 11 से 13 फरवरी के बीच गरज, बिजली और तेज बारिश भी हो सकती है।दिन में गर्मी-रात में हल्की ठंड से दिल्ली वालों की मौजदिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है। दिन में खिली धूप से ठंड बिल्कुल नदारद है। रात और सुबह के समय जरूर हल्की ठंड है। अगले दो दिन, यानी मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।यूपी में अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्कउत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। रविवार को, राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 11 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है। 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और कोहरा भी संभव है।इन 7 राज्यों में बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मंगलवार, 11 फरवरी से शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।जानें कल आपके यहां कितना रहेगा तापमानशहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)दिल्ली1127नोएडा1026गाजियाबाद1127पटना1226लखनऊ1327जयपुर1428भोपाल1329मुंबई2134दरभंगा1428जम्मू 1119प्रयागराज1328कोलकाता1529अहमदाबाद1735बेंगलुरु1834कानपुर1327आगरा1426फरीदाबाद1223वाराणसी1428गुरुग्राम1122गोरखपुर1228उज्जैन1431गया1325बेगूसराय1426हापुड़1224अंबाला1325बुलंदशहर 1224कहीं-कहीं कोहरे के आसारमौसम का ये हाल पूरे उत्तर भारत, उत्तर-पूर्वी भारत, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। ठंड से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन कहीं-कहीं कोहरे की अलर्ट है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा। तेलंगाना में गर्मी बढ़ने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भी मौसम सामान्य है। ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।बिहार में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बिहार के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। फरवरी महीने में ही मौसम के बदलते तेवर और न्यूनतम तापमान में इजाफे से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। किसानों का कहना है कि देर से बुआई की गई चना और मसूर के पौधों में अभी फूल और फली (दाना) लग रहे हैं। अनुकूल तापमान न रहने के कारण इन पौधों से फूल झड़ जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मौसम ठंड बारिश बर्फबारी कोहरा दिल्ली उत्तर प्रदेश तेलंगाना पूर्वोत्तर भारत

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर भारत में बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडउत्तर भारत में बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडमौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »

हिमाचल और ओडिशा में कोहरा अलर्ट, राजस्थान में बारिश की संभावनाहिमाचल और ओडिशा में कोहरा अलर्ट, राजस्थान में बारिश की संभावनामौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजस्थान में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नहीं होगी।
और पढो »

भारत में मौसम परिवर्तन: पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी की संभावना, हिमाचल में ठंडकभारत में मौसम परिवर्तन: पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी की संभावना, हिमाचल में ठंडकमौसम विभाग ने पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है और ठंडक बढ़ने का अनुमान है।
और पढो »

पश्चिमी हिमालय से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम में बदलावपश्चिमी हिमालय से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम में बदलावहिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों में 14 फरवरी तक वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है।
और पढो »

दिल्ली में झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: मौसम विभाग की चेतावनीदिल्ली में झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: मौसम विभाग की चेतावनीमौसम विभाग ने दिल्ली और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है और बादल छा जाने के बाद ठंड बढ़ सकती है। कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के कारण लंबे समय से जारी शुष्क मौसम में परिवर्तन हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 3-4 फरवरी को बर्फबारी की संभावना है और उत्तराखंड में भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीउत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनवरी के आने वाले सप्ताह में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 22:51:59