उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा का कब्जा, हरिद्वार और देहरादून में जीत

शहर और राज्य समाचार

उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा का कब्जा, हरिद्वार और देहरादून में जीत
उत्तराखंड निकाय चुनावभाजपाविजय
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड निकाय चुनाव के परिणाम जारी हैं। भाजपा ने पिथौरागढ़ नगर निगम में कल्पना देवलाल के माध्यम से जीत हासिल की है। देहरादून और हरिद्वार में भी भाजपा ने मुख्य पदों पर जीत दर्ज की है। मतगणना अभी जारी है और अन्य परिणामों की जानकारी आने पर अपडेट किया जाएगा।

उत्तराखंड निकाय चुनाव के परिणाम जारी हैं। सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...

देहरादून नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। 35 हजार के अंतर से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। हरिद्वार नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। चार राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी किरण जैसल 23151 वोटो से आगे हैं। पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के सागर मनवाल को पराजित किया है। नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह जीते। जीत के बाद भाजपा के प्रत्याशी गणेश शाह और उनके समर्थकों ने कर्णप्रयाग में विशाल जूलूस निकाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने उमा माहेश्वर आश्रम से होते हुए उमा देवी तिराहा, पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार, सिमली रोड़ तक जूलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगरपालिका बड़कोट में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल ने कांग्रेस प्रत्याशी सहित छह अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त की। विजय प्रत्याशियों ने नगरपालिका क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े। झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी विजयी हुए। यहां कांग्रेस को 4507 और भाजपा को 3647 वोट मिले हैं। नगर निगम देहरादून के मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को 29,527 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 17,773 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है। ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शम्भू पासवान को 9031 और निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चन्द्र को 4233 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है। नगर निगम श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी को 3719 व भारतीय जनता पार्टी की आशा उपाध्याय को 2999 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है। अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा को 6811 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को 4337 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी को 6047 तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को 5100 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है। हरिद्वार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण जैसल को 12,648 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 6327 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है नगर निगम काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली को 25299 एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संदीप सहगल को 21425 मत मिले हैं, मतगणना अभी जारी है। रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास शर्मा को 29,912 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को 23,885 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

उत्तराखंड निकाय चुनाव भाजपा विजय देहरादून हरिद्वार पिथौरागढ़ मतगणना

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में दो युवा नेताओं के बीच मेयर पद का मुकाबलाउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के बीच मेयर पद का मुकाबला है।
और पढो »

Uttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025: दून के 7.71 लाख मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, 813 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्यUttarakhand Nikay Chunav 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में दून के बेहतर भविष्य के लिए 7.
और पढो »

उत्तराखंड में मौसम का अंदाजा, देहरादून में कोहरा और बादलउत्तराखंड में मौसम का अंदाजा, देहरादून में कोहरा और बादलउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन देहरादून में कोहरा और बादल छाए रहे।
और पढो »

भाजपा को कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताभाजपा को कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताउत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा को कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
और पढो »

उत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में प्रत्याशी पंडितों से सलाह ले रहे हैंउत्तराखंड निकाय चुनाव: देहरादून में प्रत्याशी पंडितों से सलाह ले रहे हैंदेहरादून नगर निगम में महापौर और पार्षद पद के चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी अपनी कुंडली जांचने और राजयोग की तलाश करने ज्योतिषाचार्य और पंडितों के पास जा रहे हैं।
और पढो »

उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा का वर्चस्व, कांग्रेस का मौन मुकाबलाउत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा का वर्चस्व, कांग्रेस का मौन मुकाबलाउत्तराखंड में निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होने लगा है। भाजपा ने 11 नगर निगमों में से पांच पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है। निर्दलीय भी एक सीट पर आगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा ने 14 सीटें जीती हैं, कांग्रेस 10 और निर्दलीय 9। रुड़की के भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने बीजेपी प्रत्याशी रचित अग्रवाल को 2,250 वोटों से पराजित किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 03:11:06