उत्तर भारत में शीत दिवस और कोहरा का अलर्ट

मौसम समाचार

उत्तर भारत में शीत दिवस और कोहरा का अलर्ट
मौसमबारिशबर्फबारी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 42 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना बताई है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना बताई है। उसके बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। चार जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। दो से तीन जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि चार और पांच जनवरी को बारिश और बर्फबारी में और तेजी आने के आसार जताए गए हैं। आगे और गिरेगा पारा

हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम बदलेगा। 2-7 जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। 5 और 6 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इस दौरान मैदानी जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। हालाँकि, बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तापमान में मंगलवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब तक और राष्ट्रीय राजधानी से लेकर राजस्थान तक तापमान में गिरावट हुई। कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ने से रात का पारा गिर गया है। गुलमर्ग में मंगलवार की रात माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 दर्ज किया गया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मौसम बारिश बर्फबारी कोहरा तापमान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटUP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरकड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरकड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »

दिल्ली में ठंड का कहर जारी, कोहरा छाएगादिल्ली में ठंड का कहर जारी, कोहरा छाएगादिल्ली और उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. कोहरा छाए रहने की संभावना और शीतलहर का खतरा बना हुआ है.
और पढो »

उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा का अलर्टउत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा का अलर्टदिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-26 17:45:52