उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है

मौसम समाचार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है
मौसमठंडकोहरा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। कोहरा और शीतलहर से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

आज का मौसम 6 जनवरी 2025: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। ठंड का आलम ऐसा है कि देश की राजधानी दिल्ली में तो बमुश्किल ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। सुबह लंबे वक्त तक रहने वाला कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर कंपकंपी छुटा रही है। कोहरे की वजह से दर्जनों ट्रेनें और बड़ी संख्या में फ्लाइ्स की उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। पहाड़ों पर भी जारी ठंड का सितम लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रहा है। आइए जानते हैं आज देशभर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?बात पहले दिल्ली की करते हैं

पूर्वानुमान के अनुसार ज्यादातर जगहों पर सोमवार को मध्यम कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 8 से 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है। 8 जनवरी को कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। 11 जनवरी को एक बार फिर बूंदाबांदी की संभावना है। हल्का कोहरा रहेगा। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।पंजाब हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?पंजाब की बात करें तो आज यहां घना से बहुत घना कोहरा परेशान करेगा। इस कारण ठंडी हवाएं भी परेशान करेंगी। इसके अलावा 7 से 9 जनवरी तक भी घने कोहरे का येलो अलर्ट है। हरियाणा में भी आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह हाल 9 जनवरी तक रहेगा। दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में मौसम आज थोड़ा बदला-बदला रहेगा। गरज-चमक के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा हाल?जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा। कोहरे और शीतलहर का अलर्ट नहीं है। 11 जनवरी तक मौसम विभाग ने ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है। कुकरनाग,कुपवाड़ा, गुलमर्ग, श्रीनगर में आज भी न्यूनतम पारा माइनस में रहेगा। उत्तराखंड की बात करें तो कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना है। 7 से 11 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर के साथ बर्फबारी और कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी है। 7 से 9 जनवरी तक भीषण ठंड शरीर कंपा सकती है।कहां-कितना तापमान?शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)द

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मौसम ठंड कोहरा शीतलहर दिल्ली उत्तर भारत

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतराठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

कड़ाके की ठंड से दहशत, दिल्ली में शीतलहर का कहरकड़ाके की ठंड से दहशत, दिल्ली में शीतलहर का कहरउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे हैं। दिल्ली में शीतलहर चल रही है और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरकड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »

यूपी में ठंड और बरसात की आशंकायूपी में ठंड और बरसात की आशंकाउत्तर भारत समेत यूपी में कड़ाके की ठंड लोगों को सता रही है और मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 22:33:02