उत्तर और मध्य भारत में हल्की बारिश, कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

मौसम समाचार

उत्तर और मध्य भारत में हल्की बारिश, कोहरे से ट्रेनें प्रभावित
मौसमबारिशहिमपात
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 और 16 जनवरी को उत्तर और मध्य भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में कोहरा भी छा सकता है। हाल ही में उत्तर भारत में शीत दिवस की स्थिति रहने से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी ) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से 15 और 16 जनवरी को उत्तर और मध्य भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते कोहरा भी छाया रह सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रही और इसके लिए आईएमडी

ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शीत दिवस की स्थिति तब बनती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से कम रहता है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6, पंजाब और हरियाणा प्रत्येक में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।\दुश्वारियां बढ़ीं: कई ट्रेनें पांच-पांच घंटे की देरी से चलीं उत्तर भारत में कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। पूरब की दिशा से आने वाली ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हुईं। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सबसे अधिक करीब सवा पांच घंटे की देरी से चल रही थी। पूर्वी एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक विलंब रही। देर से चलने वाली ट्रेनों में श्रमजीवी एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस शामिल रहीं। पटना से आने वाली तेज एक्सप्रेस भी देर से चलने वाली ट्रेनों में रही।\शिमला में हल्की बर्फबारी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। 14 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाले ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 16-19 जनवरी के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही बर्फबारी के चलते पारा भी गिरा है और कुकुमसेरी में रविवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 12.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। श्रीनगर में माइनस 5.1 डिग्री पर पहुंचा पारा कश्मीर घाटी में कई दिनों बाद आसमान साफ रहा। इससे रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान सबसे कम शून्य से 8.4 डिग्री नीचे रहा, एक दिन पहले यह शून्य से 6.2 डिग्री नीचे था। श्रीनगर में पारा शून्य से 5.1 डिग्री नीचे दर्ज किया जो एक दिन पहले के शून्य से 3 डिग्री नीचे के मुकाबले दो डिग्री कम था। आईएमडी ने 18 जनवरी तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, इस दौरान कुछ समय के लिए आसमान में बाद आ सकते हैं और कुछ जगहों पर हिमपात भी हो सकता है। सोमवार को प्रसिद्ध डील झील की सतह पर बर्फ की हल्की परत जमी पाई गई। कश्मीर में ठंड पड़ रही है, लेकिन सैलानियों के लिए मौसम खूबसूरत बना हुआ है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मौसम बारिश हिमपात शीत दिवस कोहरा ट्रेनें आईएमडी उत्तर भारत मध्य भारत

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कोहरा : रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावितकोहरा : रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावितउत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और एयरपोर्ट्स पर दृश्यता शून्य है।
और पढो »

कोहरा: रेल और एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावितकोहरा: रेल और एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावितघने कोहरे के कारण उत्तर भारत में रेल और एयर ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कई एयरपोर्ट्स पर दृश्यता शून्य है।
और पढो »

उत्तर भारत में कोहरा: रेल और एयर ट्रैफ़िक में भारी व्यवधानउत्तर भारत में कोहरा: रेल और एयर ट्रैफ़िक में भारी व्यवधानघने कोहरे के कारण उत्तर भारत में रेल और एयर ट्रैफ़िक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें लेट हो रही हैं और एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य है।
और पढो »

कोहरे के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैंकोहरे के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैंउत्तर भारत में चलने वाली करीब 30 ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं। दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनें प्रभावित हैं।
और पढो »

उत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितउत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितबारिश और ठंड के कारण उत्तर भारत का मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कोहरे और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 14:29:28