कोहरा : रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

खबर समाचार

कोहरा : रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित
कोहरारेलफ्लाइट
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और एयरपोर्ट्स पर दृश्यता शून्य है।

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल और फ्लाइट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। रेल वे के मुताबिक 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली, अमृतसर, आगरा, हिंडन, श्रीनगर, लखनऊ, पठानकोट, चंडीगढ़ और ग्वालियर एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य है। इस बीच रेल वे ने दिल्ली क्षेत्र से चलने वाली रेल गाड़ियों की समय सारणी में परिवर्तन किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर डाला। लगभग 54 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। राजधानी, तेजस जैसी

सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंगती रहीं और 6 घंटे से 8 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे ने कोहरे के चलते 29 ट्रेनों के खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन संबंधित जानकारी के लिए NTES ऐप या फिर रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 से अपडेट लेने के लिए कहा है। नई दिल्ली से प्रयागराज रूट पर गाड़ियां 10 घंटे से ज्यादा देर प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए जाने वाली 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा 22439 वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है। इंदौर से दिल्ली आने वाले इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब 3 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। बाबा धाम एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंची। सुबह 6:15 बजे पहुंचने वाली नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, पटना से आने वाली तेजस एक्सप्रेस सुबह 7:40 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन दोपहर 2:38 बजे पहुंची। महाबोधि एक्सप्रेस चार घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 8 घंटे, संपूर्ण क्रांति 7 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे की देरी से पहुंचीं। रेलवे का कहना है कि कोहरे की वजह से लगभग 265 स्टेशनों पर दृश्यता 30 से 50 मीटर रह गई थी, जिसकी वजह से ट्रेनों की गति कम हो गई और इसकी वजह से एक के बाद एक ट्रेन लेट होती चली गईं। -: महत्वपूर्ण सूचना :- दिनांक 03.0

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कोहरा रेल फ्लाइट देरी दृश्यता परिवहन यात्रा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवा प्रभावितदिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवा प्रभावितदिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात घना कोहरा छा गया है जिससे कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई है। यह कोहरा विमान और रेल सेवा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
और पढो »

उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानउत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा के चलते सड़क, रेल और हवाई परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
और पढो »

दिल्ली में घने कोहरे से यातायात और एयरपोर्ट सेवाएं प्रभावितदिल्ली में घने कोहरे से यातायात और एयरपोर्ट सेवाएं प्रभावितदिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण यातायात और एयरपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।
और पढो »

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवाएं प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवाएं प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई और 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए। रेलवे ट्रैक पर भी कोहरा की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो गई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
और पढो »

सहारनपुर में शीतलहर का प्रकोपसहारनपुर में शीतलहर का प्रकोपसहारनपुर में शीतलहर ने दस्तक दी है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोहरा और बादल छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरकड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 16:42:18