उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या की एनआईए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। 28 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है, जबकि दो को बरी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में लखनऊ की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने मामले में 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है और दो आरोपियों को बरी किया है। कोर्ट आज सजा का ऐलान करेगी। बता दें कि कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने हाईकोर्ट में एनआईए कोर्ट की वैधानिकता और सुनवाई पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी। हालांकि, हाई कोर्ट लखनऊ बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के
बाद गुरुवार को लखनऊ की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में कुछ 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है।गौरतलब है कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राज्य का माहौल बेहद गरमा गया था और कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले के संबंध में मुख्य आरोपी वसीम, नसीम, सलीम के साथ सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, कई लोगों को छोड़ दिया गया था। चंदन के पिता ने करीब छह साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी है और अब अदालत का फैसला आने वाला है।26 जनवरी 2018 को हुई थी वारदातबता दें कि 26 जनवरी 2018 की सुबह चंदन गुप्ता अपने भाई विवेक गुप्ता और अन्य साथियों के साथ गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा में जा रहा था। जैसे ही जुलूस तहसील रोड पर जीजीआईसी के गेट के पास पहुंचा, सलीम, वसीम, नसीम और अन्य लोगों के एक समूह ने रास्ता रोक लिया और जुलूस रोक दिया। जब चंदन गुप्ता ने इसको लेकर आपत्ति की तो स्थिति बिगड़ गई और इन आरोपियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया और फायरिंग कर दी। मुख्य आरोपियों में से एक सलीम ने चंदन गुप्ता पर गोली चला दी, जिससे चंदन घायल हो गया। चंदन का भाई और अन्य साथी उसे कासगंज थाना ले गए, जहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई
चंदन गुप्ता हत्याकांड एनआईए लखनऊ उत्तर प्रदेश कासगंज तिरंगा यात्रा हत्या फैसला
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कासगंज हत्याकांड: 28 दोषियों को आज होगी सजाकासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में NIA कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है.
और पढो »
चंदन हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी पायाएनआईए कोर्ट ने चंदन हत्याकांड मामले में 28 आरोपियों को दोषी पाया है। अदालत ने दोषी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय अधिपत्र (एनबीडब्ल्यू) जारी करने का भी आदेश दिया है।
और पढो »
चंदन गुप्ता हत्याकांड: NIA कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया, 3 जनवरी को फैसलालखनऊ NIA कोर्ट ने चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है। चंदन गुप्ता एक ABVP कार्यकर्ता थे जिन्हें 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हत्या कर दी गई थी। NIA कोर्ट के जस्टिस विवेकानंद शरण त्रिपाठी कोर्ट 3 जनवरी को दोषियों को सजा सुनाएंगे।
और पढो »
एनआईए कोर्ट में चंदन हत्याकांड के 28 आरोपियों को दोषी करार, सरकार बनाम सलीम व अन्यएनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सरकार बनाम सलीम व अन्य के मामले में यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोष सिद्ध हो चुके आरोपी सलीम के खिलाफ गैर जमानतीय अधिपत्र (एनबीडब्ल्यू) जारी करने का भी आदेश दिया। दो पक्षों में बवाल, चंदन को लगी थी गोली विहिप, एबीवीपी और हिंदू वाहिनी के सौ से अधिक कार्यकर्ता कासगंज में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे, जिसमें चंदन भी शामिल था। यात्रा बड्डूनगर पहुंची, जहां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। वहां तिरंगा यात्रा न बढ़ने देने को लेकर दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। देखते-देखते दंगा भड़क उठा, और इसी दौरान चली गोली लगने से चंदन गुप्ता की मौत हो गई।
और पढो »
कासगंज में तिरंगा यात्रा फायरिंग मामले में 28 दोषीउत्तर प्रदेश के कासगंज में 26 जनवरी 2018 को हुई तिरंगा यात्रा फायरिंग मामले में एनआईए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। 28 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।
और पढो »
लखनऊ कोर्ट ने चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपियों को दोषी ठहरायालखनऊ में विशेष एनआईए कोर्ट ने चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपियों को दोषी ठहराया है। 2 को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या की गई थी जिसके बाद शहर में दंगा भड़क गया था।
और पढो »