भारत मोबिलिटी एक्सपो में ह्यूंदै, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा और होंडा ने अपने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों का प्रदर्शन किया।
ह्यूंदै क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल मॉडल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हुआ। यह मॉडल 1 लीटर टर्बो जीडीआई इंजन से लैस है जो 120 पीएस की पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क् जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है और यह 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चल सकता है। महिंद्रा ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी 3XO के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को भी प्रदर्शित किया। इसके 1.
2 लीटर इंजन को E85 फ्लेक्स फ्यूल से चलने में सक्षम बनाया गया है, जिसका अर्थ है कि यह 85% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चल सकती है। यह इंजन 110 bhp की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। टाटा मोटर्स ने अपनी बेस्ट सेलिंग सब-4 मीटर एसयूवी पंच के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को भी प्रदर्शित किया। यह कार 100% इथेनॉल पर चल सकती है। पंच के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल में कोई डिज़ाइन परिवर्तन नहीं किया गया है, और इसमें मौजूदा पेट्रोल मॉडल का 1.2 लीटर इंजन लगाया गया है जिसे इथेनॉल से चलाने के लिए संशोधित किया गया है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में पंच के 5,00,000 यूनिट्स के उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टोयोटा प्रियस (Toyota Prius Plug-in Hybrid) ऑटो एक्सपो में सबसे अलग प्रकार का वाहन थी। कंपनी ने इसमें प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ इथेनॉल से चलने वाला इंजन लगाया है। अन्य प्लग इन हाइब्रिड कारों से अलग, यह कार पेट्रोल नहीं बल्कि पूरी तरह से इथेनॉल या पेट्रोल मिश्रित इथेनॉल फ्यूल से चल सकती है। होंडा सीबी300 एफ फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। होंडा सीबी300एफ फ्लेक्स फ्यूल में 293.52cc, ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर PGM-FI इंजन मिलता है। यह इंजन E85 फ्यूल (85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल) के अनुकूल है। यह इंजन 24.5 bhp का पावर और 25.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू करने की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। सुजुकी ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, Gixxer SF 250 को प्रदर्शित किया। फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली ये बाइक E85 फ्यूल से चल सकती है। इसके लिए जापानी निर्माता ने इंजेक्टर, फ्यूल फ़िल्टर और फ्यूल पंप को अपग्रेड किया है। ये नए अपग्रेड भविष्य में अन्य सुजुकी मोटरसाइकिलों पर भी देखे जाने की संभावना है। Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल का इंजन 27bhp की अधिकतम पावर और 23Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है
फ्लेक्स फ्यूल इथेनॉल ऑटो एक्सपो ह्यूंदै क्रेटा महिंद्रा 3XO टाटा पंच टोयोटा प्रियस होंडा सीबी300एफ सुजुकी Gixxer SF 250
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ऑटो एक्सपो 2025 में भारत की पहली उड़ने वाली टैक्सी का प्रोटोटाइप हुआ पेशऑटो एक्सपो 2025 में भारत की पहली उड़ने वाली टैक्सी का प्रोटोटाइप हुआ पेश
और पढो »
ऑटो एक्सपो में बैटरी और टायर शो की शुरुआतऑटो एक्सपो तीन गुना बड़ा होगा और बैटरी और टायर शो शामिल होंगे। 40 से ज़्यादा वाहनों और उत्पादों की लॉन्चिंग होगी।
और पढो »
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: दिल्ली में ऑटो एक्सपो का महामंच तैयार!भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज से शुरू होने वाला है, जिसमें दोपहिया, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के ओरिजिनल इक्विपमेंट्स मैन्युफैक्चरर अपने मौजूदा और आगामी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजीज का शोकेस करेंगे.
और पढो »
BYD Sealion 7 भारत मोबिलिटी 2025 में डेब्यू करेगीभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BYD Sealion 7 का प्रदर्शन होगा। यह BYD का भारत में पेश करने वाला पाँचवाँ मॉडल होगा और इसमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
और पढो »
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: नए उत्पादों और इलेक्ट्रिक वाहनों का आकर्षणभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें 200 से अधिक नए उत्पादों का प्रदर्शन हुआ। इलेक्ट्रिक वाहनों ने खास ध्यान आकर्षित किया, जबकि सरकार इसे हर साल आयोजित करने पर विचार कर रही है।
और पढो »
Tata Punch Flex Fuel: पूरी तरह इथेनॉल पर चलने वाली टाटा पंच जल्द होगी लॉन्च, कीमत भी बजट में, देखें खासियतTata Punch Flex Fuel Launch Details: टाटा मोटर्सने हाल ही में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने आगामी मॉडल शोकेस किए, जिनमें अविन्या एक्स और सिएरा के साथ ही पंच फ्लेक्स फ्यूल ने लोगों को ध्यान आकर्षित किया। टाटा पंच का फ्लेक्स फ्यूल मॉडल 100 पर्सेंट इथेनॉल पर चलेगा, जो कि बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी...
और पढो »