कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा में सत्ता की जंग

राजनीति समाचार

कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा में सत्ता की जंग
कांग्रेसभाजपाकर्नाटक
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में सत्ता की जंग चल रही है। कांग्रेस में सीएम कुर्सी को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच खींचतान हो रही है। वहीं भाजपा में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और कुछ अन्य नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर आरोप लगाए हैं।

कर्नाटक में राजनीति के कई नाटकीय घटनाक्रम देख चुके कर्नाटक में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा एक जैसे हालात से जूझ रही है। कांग्रेस में जहां प्रदेश के दो शीर्ष नेताओं में सत्ता की कमान को लेकर जंग जगजाहिर है। वहीं भाजपा के नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने भी पार्टी की छीछालेदर कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुर्सी की चाह में संगठनात्मक अनुशासन की मर्यादाएं लांघते हुए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व तक पर पैसे के लालच में पक्षपात जैसे गंभीर आरोप लगा दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले राज्यों

में चुनाव का दौर चल रहा है। कई राज्यों में यह पूरे अनुशासन और प्रक्रिया के अनुसार चल रहा है, लेकिन कर्नाटक में आए दिन कुछ नेता सीधे केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती देने लगे हैं। बसनगौड़ा पाटिल यतनाल सीधे तौर पर बगावत का सुर फूंक रहे हैं तो कुछ पर्दे के पीछे से। इसमें कुछ सांसद भी शामिल हैं। येद्दयुरप्पा के पुत्र को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की कोशिश दरअसल एक खेमा इस कोशिश में लगा है कि किसी भी तरह पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा के पुत्र को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाए। गुरुवार को बंगलुरू में पत्रकारों से बातचीत में यतनाल ने आरोप लगाया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व बीवाई विजयेंद्र का पक्ष लेता है, क्योंकि उनके पास पैसे की ताकत है और वह पैसे से किसी को भी 'मैनेज' कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यतनाल ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनने के लिए आलाकमान को दो हजार करोड़ रुपये दिए थे। कांग्रेस में भी सीएम कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान पूर्व प्रभारी महासचिव अरुण सिंह पर गंभीर आरोप लगाने वाले बसनगौड़ा ने वर्तमान प्रभारी महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल पर भी आरोप लगाया कि वह बीवाई विजयेंद्र का पक्ष लेते हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति सत्ताधारी कांग्रेस में लगातार चल रही है। वहां भ्रष्टाचार के आरोपों और विवादों में घिरे मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान किसी से छिपी नहीं है। खरगे ने दिया था सख्त संदेश एक अन्य नेता श्रीराममुलू भी अपने बयानों से पार्टी को असहज कर रहे हैं। कांग्रेस में सत्ता को लेकर खींचतान चरम पर है और ऐसे में हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकारर्जुन खरगे को सख्त संदेश देना पड़ा था कि केंद्रीय नेतृत्व को समझाने की कोशिश न करें। उसे जो सही लगेगा वह करेंगे। भाजपा की ओर से भी यतनाल समेत लगभग आधा दर्जन नेताओं को सख्त संदेश देना पड़ेगा। माना जा रहा है कि संगठन चुनाव के बाद उन पर कार्रवाई होगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कांग्रेस भाजपा कर्नाटक राजनीति सत्ता संघर्ष सीएम अध्यक्ष

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कांग्रेस की चुनौती, भाजपा की चिंताकांग्रेस की चुनौती, भाजपा की चिंतादिल्ली चुनावों में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी की स्थिति का विश्लेषण।
और पढो »

निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ानिकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ाबागेश्वर जिले में निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट से जीत दर्ज की। वहीं, गरुड़ नगर पंचायत में कांग्रेस की भावना वर्मा पहली अध्यक्ष बनीं।
और पढो »

कर्नाटक में रोडवेज बसों में 15 फीसदी बढ़ोतरी : भाजपा का विरोधकर्नाटक में रोडवेज बसों में 15 फीसदी बढ़ोतरी : भाजपा का विरोधकर्नाटक में रोडवेज बसों के किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला किया है।
और पढो »

कर्नाटक भाजपा में झगड़े की जंग: दो मित्रों का हुआ विवाद, पार्टी संगठन में खलबलीकर्नाटक भाजपा में झगड़े की जंग: दो मित्रों का हुआ विवाद, पार्टी संगठन में खलबलीकर्नाटक भाजपा में दो बड़े नेताओं, जनार्दन रेड्डी और बी श्रीरामुलु के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने और गलत कामों के बारे में दस्तावेज जारी करने की धमकी दी है। यह विवाद पार्टी के संगठन और चुनावों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
और पढो »

गढ़वाल में निकाय चुनाव: निर्दलीयों का कब्जा, भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबलागढ़वाल में निकाय चुनाव: निर्दलीयों का कब्जा, भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबलागढ़वाल के पांच जिलों की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में निर्दलीयों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने भी कई सीटें जीतीं।
और पढो »

नैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को 3919 मतों से हराया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 10:23:11