कश्मीर में 20 दिवसीय चिल्लेखुर्द का आगमन, बर्फबारी और वर्षा से मौसम में बदलाव

Weather समाचार

कश्मीर में 20 दिवसीय चिल्लेखुर्द का आगमन, बर्फबारी और वर्षा से मौसम में बदलाव
कश्मीरबर्फबारीवर्षा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

20 दिवसीय चिल्लेखुर्द का आगमन कश्मीर में बर्फबारी और वर्षा के साथ हुआ है। उच्च पर्वतीय इलाकों को बर्फ की चादर से ढक दिया है, जबकि निचले इलाकों में वर्षा से ठंड बढ़ गई है। यातायात के लिए कई रास्ते बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है।

जागरण टीम, श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर में 20 दिवसीय चिल्लेखुर्द (कम तीव्रता वाली ठंड) ने अपनी पारी के आरंभ में ही मौसम में परिवर्तन लाकर उच्च पर्वतीय इलाकों को बर्फ की ताजा चादर से ढक दिया है। जबकि श्रीनगर समेत अधिकांश निचले इलाकों में वर्षा से ठंड को बढ़ा दिया है। बर्फबारी से कई जिलों के संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी घाटी में बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है। शनिवार को भी जारी रहा बर्फबारी गुलमर्ग समेत उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुक्रवार

देर रात शुरू हो गया था जो शनिवार को भी रुक रुक कर जारी रहा। गुलमर्ग में चार इंच, पहलगाम में सात इंच, सोनमर्ग में पांच इंच, साधना टाप पर नौ इंच, राजदान टाप पर 10 इंच बर्फ जमा हो गई। यातायात के लिए ये रास्ते बंद बर्फबारी से बांडीपोरा-गुरेज तथा कुपवाड़ा-करनाह रोड यातायात के लिए बंद हो गया। श्रीनगर समेत अधिकांश निचले इलाकों में रुक रुक कर वर्षा जारी रही। 20 दिवसीय चिलेखर्द के दौरान घाटी की पहली बर्फबारी है। इससे पूर्व चिल्लेकलां के दौरान घाटी चार बार बर्फ की सफेद चादर से ढक गई थी। इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने छह फरवरी तक घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहने की संभावना जताई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8, काजीगुंड में 0.2, कुपवाड़ा में 0.2 तथा कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -7.0, पहलगाम में -0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं जम्मू में आंशिक बादलों के बीच दिन की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- कश्मीरी हिंदू भाई आएंगे वापस... उमर फारूक ने उठाया जिम्मा, कहा- अपने भाइयों का मुसलमानों को बेसब्री से इंतजार लंबे समय से शुष्क था मौसम ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क दौर खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में और अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है। घाटी के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी की खबर है। दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह बर्फबारी के निशान देखे गए। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कल शाम से रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान कल रात शहर में हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Budget 2025: मिडिल क्लास को राहत, किसान-युवाओं व महिलाओं के लिए साहसिक पहल; मनोज सिन्हा बोले- लोगों के सपने होंगे पूर

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कश्मीर बर्फबारी वर्षा चिल्लेखुर्द मौसम तापमान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना, तीन फरवरी से बर्फबारी और वर्षाउत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना, तीन फरवरी से बर्फबारी और वर्षाउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। लेकिन तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
और पढो »

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, बारिश की उम्मीददिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, बारिश की उम्मीददिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के साथ वसंत मौसम का आगमन हुआ है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »

उत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहराउत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहराउत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बर्फबारी, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली में कोहरा से यातायात बाधित।
और पढो »

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावनाकश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावनामौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहले सोमवार को रात भर गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई।
और पढो »

हिमाचल में 29 जनवरी से बदलेगा मौसम, वर्षा और हिमपात की संभावनाहिमाचल में 29 जनवरी से बदलेगा मौसम, वर्षा और हिमपात की संभावनाहिमाचल प्रदेश में 29 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस दौरान वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान है।
और पढो »

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसारजम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसारमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 जनवरी से तीन फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम खराब होने से पारे में गिरावट आएगी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 04:04:56