उत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बर्फबारी, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली में कोहरा से यातायात बाधित।
उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है, जहां मैदानी इलाकों में लोग कोहरे और भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं तो वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की मार जारी है. श्रीनगर में एक बार फिर बर्फबारी से घाटी गुलजार हो गई है. हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी है. देश की राजधानी दिल्ली ठंडी हवाओं में ठिठुर रही है. यहां फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, हालांकि कई ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं. वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी जारी है.
कश्मीर में भारी बर्फबारी पिछले 24 घंटों में यानी 6 जनवरी को यहां भारी बर्फबारी हुई है. गुलमर्ग और गुरेज में करीब 15 इंच बर्फ गिरी है जबकि दूसरे इलाकों में 2 फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है. कुपवाड़ा में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश भी हुई है. शोपियां,पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम में भी बर्फबारी हुई. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेजदिल्ली का मौसम मौसम कार्यालय ने मंगलवार को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की भविष्यवाणी की है. साथ ही सुबह 6 किमी प्रति घंटे से कम गति से उत्तर-पश्चिम से सतही हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग ने कहा कि अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहेगा. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस औप अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वीकेंड पर एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है.यूपी में कोल्ड डे का अलर्टउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कोल्ड डे का अलर्ट है. यहां के अधिकतम तापमान में गिरावट होती नजर आ रही है. लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है
भीषण ठंड बर्फबारी कोहरा दिल्ली श्रीनगर हिमाचल उत्तराखंड मौसम
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी।
और पढो »
उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से तबाही, यातायात सेवाएं बाधितघने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत के कई राज्यों में परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में कोहरा के कारण यातायात सेवाएं बाधित हुई हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में तेज ठंड और कोहरा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारीउत्तर भारत में तेज ठंड और कोहरे का असर जारी है। दिल्ली में सोमवार को घने कोहरे के कारण 400 से अधिक फ्लाइट्स देरी से उड़ीं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी हुई, जिसके कारण कई सड़कें बंद रही। राजस्थान के 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में घना कोहरा और भीषण ठंडघने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में कोहरा छाया हुआ है जिससे लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है।
और पढो »