घने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में कोहरा छाया हुआ है जिससे लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छाये घने कोहरे और भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते छह जनवरी तक राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा दिल्ली-एनसीआर में
शुक्रवार की रात से ही ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। आरजीआई एयरपोर्ट से देरी से उड़ रहे विमान इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। ट्रेन के पहियों पर भी लगा ब्रेक कोहरे के कारण उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं। यूपी में भी गिर रहा पारा उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप छाया है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल रविवार तक, दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त के बाद सोमवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा हो
कोहरा ठंड मौसम यातायात विशेष चेतावनी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
भीषण ठंड, घना कोहरा : उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोपउत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण ठंड का दौर जारी है. जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और डल झील जमी हुई है.
और पढो »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »
उत्तर भारत में पाला और शीतलहरउत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पाला और शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाया रहेगा.
और पढो »
उत्तर भारत में शीत दिवस और कोहरा का अलर्टमौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना बताई है।
और पढो »