चिल्ले कलां से पहले कश्मीर में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में तापमान माइनस छह डिग्री तक गिर गया है।
चिल्ले कलां से पहले कश्मीर में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में माइनस छह डिग्री तक पारा गिरा है। काजीगुंज, कुपवाड़ा में 4-4 साल, श्रीनगर में तीन और बनिहाल-भद्रवाह में बुधवार की रात ने पिछले साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21-22, 27-28 और 31 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। इस अवधि में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ेगा। हालांकि सर्द हवाओं से कोई राहत नहीं मिलेगी। पर्यटकों, यात्रियों व ट्रांसपोर्टरों को यातायात एडवाइजरी
के मुताबिक सफर करने की सलाह दी गई है। सोनमर्ग जैसे ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड है। तापमान में गिरावट के चलते डल झील सहित कई जलाशयों के किनारे जम गए हैं। सुबह के समय कई जगहों पर सड़कों पर कोहरे की परत जम रही है, जिससे फिसलन का खतरा बढ़ा है। वीरवार को यातायात पुलिस के जवान और स्थानीय लोग कई जगहों पर कोहरे की परत को हटाने के लिए उस पर नमक छिड़कते दिखे। श्रीनगर में बुधवार की रात का पारा सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 19 दिसंबर 2021 को भी यहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले तीन दिसंबर 2020 को यह पारा माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया, जो 18 दिसंबर, 2020 को माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर माइनस 1.9 डिग्री रहा। यहां पिछले साल 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया था। भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया, जो 19 दिसंबर, 2023 को माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस था। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 13.6, बटोत में 15.6, कटड़ा में 19.2 और भद्रवाह में 1
समाचार कश्मीर ठंड बर्फबारी मौसम तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »
दिल्ली-UP में ठंड का सितम जारी, पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान, यहां तेज बारिश का अलर्टदिल्ली-UP में ठंड का सितम जारी, पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान देश Weather Update in Hindi Coldwave in Delhi UP Snowfall in Hilly areas like Himachal and Kashmir
और पढो »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोपपहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
देश में ठंड का कहर जारी, कई राज्यों में तापमान माइनसदेश के कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आई है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
और पढो »