एएनएसयूआई ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
भाजपा ने अभद्र भाषा बोलने वाले को अपना सीएम चेहरा बनाया : आप मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर तीखा हमला बोला है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री आतिशी को अभद्र भाषा बोलने वाले प्रत्याशी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना दिया है। ऐसे में अब लोगों को तय करना है कि उन्हें महिलाओं का अपमान करने वाला या महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने व उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी
कैमरे लगाने और बसों की यात्रा फ्री करने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि आतिशी के पिता 80 साल की उम्र के हैं और बीमार हैं। ऐसी हालत में भाजपा नेता एक महिला मुख्यमंत्री के मां-पिता को अभद्र भाषा बोल रहे हैं। यह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चुनाव में वो आप के खिलाफ लड़ सकते हैं। लेकिन, जहां महिला सम्मान की बात आती है, वहां केजरीवाल और आप में कोई मतभेद नहीं रखते हैं। सबसे पहले महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बयान दिए हैं। लेकिन, उनकी ही पार्टी के नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित ने भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भाजपा से मिले हुए हैं। रमेश बिधूड़ी की अभद्र टिप्पणी से भावुक हुईं सीएम आतिशी, छलके आंसू उधर, कालकाजी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी के पिता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है। साथ ही, आप का आरोप है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। भाजपा नेता के इस टिप्पणी विवाद के बाद सोमवार को आतिशी भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री के भावुक होने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया। एनएसयूआई ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी द्वा
भाजपा आम आदमी पार्टी कांग्रेस रमेश बिधूड़ी प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री आतिशी महिला सम्मान चुनाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भाजपा नेता के विवादास्पद बयानों पर कांग्रेस का कड़ा विरोधकलकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिस पर आप और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है।
और पढो »
भाजपा ने अभद्र भाषा बोलने वाले को अपना सीएम चेहरा बनायाआम आदमी पार्टी (आप) ने कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर भाजपा नेता के अभद्र टिप्पणी के लिए आरोप लगाया है।
और पढो »
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के गालों की तुलना सड़कों से की, जिसके कारण सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
और पढो »
बीजेपी नेता का आपत्तिजनक बयान, कांग्रेस और आप ने किया विरोधभाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया जिसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा और बिधूड़ी पर हमला बोला।
और पढो »
विधानसभा चुनाव के दौरान रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणीभाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम और परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने इसका विरोध किया है।
और पढो »
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता बिधूड़ी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताईकांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी पर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना जताई है। उन्होंने यह कहते हुए बिधूड़ी की टिप्पणियों को महिला विरोधी मानसिकता बताया।
और पढो »