उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। कांग्रेस ने पुलिस के बल प्रयोग पर आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने कहा कि युवक कांग्रेस कार्यालय में गिर गया था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा घेराव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। कांग्रेस प्रदर्शन में शामिल एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान प्रभात पांडेय के नाम से हुई है। कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा है कि प्रभात पांडेय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोरखपुर से आया था। प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। इस मामले में कांग्रेस ने योगी सरकार से 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
देने की मांग की है।उधर घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई कांग्रेसी नेता भी सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस की धक्का-मुक्की और बल प्रयोग से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी कार्यालय के कमरे में गिरे पाए गए हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक को उसके इलाज के लिए अच्छे से अच्छा प्रबंध करने के लिए कहा था। हालांकि अस्पताल आने पर पता चला है कि उसकी डेथ हो चुकी है। पीड़ित परिवार के साथ सरकार घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गई है। शव के पोस्टमार्टम करने और बॉडी को उनके घर तक पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौत के कारणों की जानकारी नहीं है, विवेचना के बाद स्थानीय पुलिस बताएगी। इस मामले में सीसीटीवी और विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। मामले पर डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि 28 वर्षीय प्रभात पांडेय को बेहोशी की हालत में कांग्रेस कार्यालय परिसर से सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक मृतक के शरीर से कोई चोट नहीं पाई गई है। वीडियोग्राफी के साथ एक पैनल से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने प्रभात पांडेय की मौत पर पोस्ट किया है। पोस्ट के जरिए बताया गया कि आज विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे धक्का-मुक्की व बल प्रयोग से कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मृत्यु हो गई है
कांग्रेस प्रदर्शन मौत पुलिस उत्तर प्रदेश योगी सरकार विधानसभा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस प्रोताष्ट के विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता की मौतउत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से कार्यकर्ता की मौत हुई।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव प्रदर्शन, पुलिस ने रोक दियाउत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश रद्द हुई जबकि पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
और पढो »
यूपी कांग्रेस नेताओं की हिरासत, विधानसभा घेराव विरोध मेंउत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान अजय राय और अविनाश पांडे सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
और पढो »
भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सेंसेक्स में 855 अंकों की तेजी, पीएसयू बैंक शेयर चमकेभू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सेंसेक्स में 855 अंकों की तेजी, पीएसयू बैंक शेयर चमके
और पढो »
कांग्रेस विधायक शराब घोटाले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की बोतलों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचेमध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायक शराब घोटाले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के विधायक महेश परमार शराब की बोतलों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे।
और पढो »
IPL 2025: DC के बल्लेबाज ने 337 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, सामने खड़े रिंकू सिंह की फटी रह गईं आंखेंIPL 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के 20 साल के बल्लेबाज ने तूफानी प्रदर्शन किया, जो अपकमिंग आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखेंगे.
और पढो »