एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो की मौत और चार घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा एक बच्ची सहित चार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है। घायल ों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक बीएचएमएस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएचएमएस डॉ संजय पटेल अपने साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 1572 में सवार होकर दीनदयाल चौक की तरफ से जा रहे थे। एसबीआई चौक के समीप रात लगभग 10 बजे
उनकी कार अनियंत्रित होकर साइड रोड में चली गयी और तेज रफ्तार में होने के कारण एक बच्ची सहित 6 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद कार में सवार डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटना में ने 65 वर्षीय मुन्नी बाई सेन तथा 60 वर्षीय रवि शंकर दुबे की मौत हो गयी। घायल दीपा शुक्ला, वैशाली नामदेव सहित दो अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के हार्ट में है तीन ब्लॉकेज आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है। तीन ब्लॉकेज 90 प्रतिशत से अधिक है और उसका इलाज चेन्नई में चल रहा है। वह चेकअप करवाने के बाद कुछ दिन पहले ही वापस लौटा था। कार चलाते समय उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ
कार दुर्घटना मौत घायल डॉक्टर गिरफ्तार चेन्नई
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
जमुई में डीजे वाहन पलटने से चार युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायलजमुई जिले के झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में डीजे वाहन पलटने से चार युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए।
और पढो »
हापुड़ में स्कार्पियो ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, दोनों की मौतहापुड़ शहर में एक भयावह दुर्घटना में, एक अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
और पढो »
एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार में मजदूर की मौतमुंबई में एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार एक मजदूर को छू गई। इस दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। एक्ट्रेस और उनका ड्राइवर भी घायल हो गए।
और पढो »
नेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायलनेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायल
और पढो »
हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटना में चार की मौतहरिद्वार दिल्ली हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
और पढो »
भीमताल में बस पतझड़, चार की मौतभीमताल में रोडवेज बस खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, कई घायल।
और पढो »