राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने कोहरे को बढ़ावा दिया है। रविवार को हालांकि धूप से कोहरे से राहत मिली।
बरफीली हवाओं ने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह चार बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई। गुगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद रविवार को सुबह से ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी
दिनों बाद गुगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पालम में पहुंचा सात डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
देश भर का मौसम अपडेटआज का मौसम अपडेट, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और कोहरा
और पढो »
कोहरा और धूप का खेल, राजधानी में मौसम का मिजाजराजधानी में बर्फीली हवाओं से कोहरा बढ़ गया है। रविवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
और पढो »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »
दिल्ली में अगले तीन दिन कोहरा और ठंडमौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
और पढो »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोपपहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »