प्रयागराज में पिछले सप्ताह से जारी कड़ाके सर्दी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। कोहरे की चादर में लिपटा शहर, लोगों को कांपने पर मजबूर कर रहा है।
प्रयागराज में रविवार को कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, कांपते रहे लोग। प्रयागराज में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके सर्दी रविवार को भी अपने चरम पर रही। शनिवार की रात से शुरू हुए कोहरे का असर रविवार की सुबह भी दिखाई दिया। सुबह की शुरूआत कोहरे की चादर में सिमटे रहने से हुई। गलन का असर इतना अधिक रहा है कि अलाव जलने के बाद पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर प्रयागराज में लगातार दिख रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक
अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। कोहरे के बढ़े प्रभाव को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी और पूर्व प्रोफेसर एचएन मिश्रा के अनुसार पछुआ विक्षोभ का दिख रहा प्रभाव अचानक से मौसम में आए बदलाव का मुख्य कारण रहा है। इसके कारण ही मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के पीछे भी यही मुख्य कारण है। भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। आने वाले दस दिनों तक इसी प्रकार के हालात बने रहने की संभावना है।प्रो. एचएन मिश्रा के अनुमसार आने वाले दिनों में भी कोहरे का असर इसी प्रकार जारी रहेगा। इसके अलावा भीषण ठंड और गलन लोगों को परेशान करती रहेगी। वहीं गलन के कारण लोग घरों में बंद नजर आए। घरों में रूम हीटर और ब्लोवर के सहारे लोग से ठंड का प्रयास करते दिखे
प्रयागराज कोहरा सर्दी मौसम बर्फबारी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राजस्थान में कड़की सर्दी जारी, कोहरा और बादल छा सकते हैंराजस्थान में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक कई जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
कड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »
कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »
उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोपउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है।
और पढो »
बरेलि में कड़ाके की सर्दी, कोहरा से ट्रेनें देरी सेबरेली में कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। घना कोहरा छाया रहने से ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, कोहरा और बर्फबारी से तापमान में गिरावटउत्तर भारत में सर्दी की तपिश बढ़ रही है. पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट आ रही है.
और पढो »