घने कोहरे के कारण दिल्ली में रविवार सुबह उड़ान और रेल सेवाएं बाधित रहीं। 150 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए और 200 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चलीं।
सितम मौसम विभाग के अनुसार भी अभी ये कोहरे और ठंड का सितम जारी रहने वाला है। ऐसे में विमानन कंपनियों और रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्री एयरपोर्ट और स्टेशन पहुंचने के पहले विमान व ट्रेन की स्थिति का पता करके ही घर से निकलें। हालांकि रेलवे को बार-बार ट्रेन को पुनर्निधारित करना पड़ रहा है।\150 विमान और 200 से अधिक ट्रेनों पर पड़ा असर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली में उड़ान और रेल सेवाएं बाधित रहीं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 150 से अधिक विमान देरी का
शिकार हुए। एयरपोर्ट पर लगे एलईडी स्क्रीन पर विमानों का उड़ान समय बराबर बदलता रहा, इसी तरह रेलवे स्टेशन पर भी लगातार ट्रेन की रवानगी और आगमन की घोषणाएं की जा रही थीं। रेलवे के अनुसार उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। लंबी दूरी की 200 से अधिक ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं चलीं। इनमें पुरुषोत्तम सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस, आनंद विहार हमसफर, आनंद विहार गरीब रथ, महाकौशल, मगध, कालिंदी, समस्तीपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है। पातालकोट व जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस आठ घंटे से अधिक देरी से चली। इसी तरह यूपी संपर्क क्रांति दो घंटे, प्रयागराज एक्स्प्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से चली। मालवा एक्सप्रेस छह घंटे लेट हुई। देरी से आगमन की वजह से बड़ी संख्या में वापसी दिशा की ट्रेन भी लेटलतीफी का शिकार हो रही है। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर काफी परेशान होना पड़ रहा है
KOHARE DELH AVIATION RAILWAYS DELAYS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
घने कोहरे से भारत के कई राज्यों में यातायात और उड़ान सेवाएं बाधितघने कोहरे के कारण भारत के कई राज्यों में यातायात और उड़ान सेवाएं बाधित रही हैं।
और पढो »
दिल्ली में कोहरा: फ्लाइट सेवाएं बाधितदिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण फ्लाइट और रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। कोहरे के कारण दिल्ली के एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से तबाही, यातायात सेवाएं बाधितघने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत के कई राज्यों में परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में कोहरा के कारण यातायात सेवाएं बाधित हुई हैं।
और पढो »
कश्मीर में भारी बर्फबारी से यातायात बाधित, पर्यटक फंसेकश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण रेल और हवाई यातायात बाधित हो गया है। बर्फबारी के चलते कई पर्यटक और यात्री जाम में फंसे हुए हैं।
और पढो »
उत्तर भारत में कोहरा: रेल और फ्लाइट सेवाएं बाधितघने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में रेल और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा के चलते सड़क, रेल और हवाई परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
और पढो »