क्रांति: जब बॉलीवुड के सुपरस्टार ने एक साथ मचाया था तहलका

बॉलीवुड समाचार

क्रांति: जब बॉलीवुड के सुपरस्टार ने एक साथ मचाया था तहलका
क्रांतिमनोज कुमारदिलीप कुमार
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

1981 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रांति' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे चार सुपरस्टारों की एक साथ मौजूदगी ने दर्शकों को खींचा था। फिल्म ने 5 गुना से अधिक कमाई की थी और बॉलीवुड इतिहास में अपनी जगह बना ली थी।

80 के दशक के चार सुपरस्टार ों ने एक ऐसी फिल्म बनाई जो रिलीज के साथ ही बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पर्दे पर इन सितारों की दहाड़ से अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स का स्टारडम भी कांप उठा था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर झमाझम नोट छाप मेकर्स को मालामाल कर दिया था। उस दशक में दिलीप कुमार , मनोज कुमार , शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों का दर्शकों के बीच अलग क्रेज था। जब ये सितारे एक साथ पर्दे पर नजर आए तो सिनेमाघरों में बैठे दर्शक झूम उठे। आज हम बात कर रहे हैं दर्शकों की रगों में देशभक्ति

का जोश और जुनून भरने वाली फिल्म ‘क्रांति’ की। साल 1981 में आई फिल्म ‘क्रांति’ में मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बाबी, रति अग्निहोत्री और हेमा मालिनी लीड रोल में नजर आए थे। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस मनोज कुमार ने ही किया था। लगभग 3 करोड़ की लागत से बनी फिल्म जब रिलीज हुई थी, तो सिनेमाघरों में तहलका मच गया था। फिल्म ने बजट से 5 गुना से भी अधिक कमाई की थी। क्रांति ने कुल 16 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया था। इस फिल्म के जरिए दिलीप कुमार ने 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। ‘क्रांति’ साल 1981 में आई सबसे महंगी फिल्म थी। हालांकि इसने कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया था। साल 1975 में आई शोले के बाद क्रांति दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मनोज कुमार और दिलीप कुमार की फिल्म क्रांति सिनेमाघरों में कई महीनों तक चली थी। एक थिएटर में फिल्म 97 दिनों तक हाउसफुल थी। इस फिल्म के आगे अमिताभ बच्चन की ‘नसीब’ और ‘लावारिस’ भी फीकी पड़ गई थीं। ‘क्रांति’ की कहानी बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाली जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी। ये फिल्म मनोज कुमार के साथ ही सलीम-जावेद के करियर में भी मील का पत्थर साबित हुई थी। ‘क्रांति’1981 में सबसे महंगी फिल्म ने उस साल सबसे अधिक कमाई कर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म से दिलीप कुमार ने जबरदस्त कमबैक किया था। उसके साथ ही मनोज कुमार ने खुदको एक सफल प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर स्थापित किया था

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

क्रांति मनोज कुमार दिलीप कुमार बॉलीवुड फिल्म सुपरस्टार 1981 कमाई

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अजय देवगन के प्रैंक से होता है डर, रोहित शेट्टी का खुलासाअजय देवगन के प्रैंक से होता है डर, रोहित शेट्टी का खुलासाबॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपने प्रैंक्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक पॉडकास्ट में अजय देवगन के साथ घटित घटना के बारे में बताया।
और पढो »

डेमियन फ्लेमिंग ने चुना टॉप 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाजडेमियन फ्लेमिंग ने चुना टॉप 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाजऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने उन बल्लेबाजों की एक सूची जारी की है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट को तहलका मचाया है।
और पढो »

52 साल पहले 'जंजीर' ने बॉलीवुड को बदल दिया था52 साल पहले 'जंजीर' ने बॉलीवुड को बदल दिया थाअमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' ने 52 साल पहले बॉलीवुड को बदल दिया था। यह फिल्म एक क्रिटिकल और कमर्शियल सफलता थी और अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया था।
और पढो »

सलमान खान ने जामनगर में मनाया जन्मदिन, अनंत अंबानी के साथ मॉल में दिखेसलमान खान ने जामनगर में मनाया जन्मदिन, अनंत अंबानी के साथ मॉल में दिखेबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 59वां जन्मदिन गुजरात के जामनगर में धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने अनंत अंबानी के साथ मॉल में भीड़ के बीच देखा गया।
और पढो »

ममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट से महामंडलेश्वर तकममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट से महामंडलेश्वर तकबॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने बोल्ड फोटोशूट से हंगामा मचाया था। अब वे महाकुंभ में पहुंचकर महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं।
और पढो »

सुपरस्टार Rajinikanth ने एक बॉलीवुड एक्टर से सीखा था आईकॉनिक सिगरेट उछालने का स्टाइलसुपरस्टार Rajinikanth ने एक बॉलीवुड एक्टर से सीखा था आईकॉनिक सिगरेट उछालने का स्टाइलसाउथ सुपरस्टार रजनीकांत Rajinikanth ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। फैन्स रजनीकांत के सिगरेट उछालने के स्टाइल के दीवाने हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने ये स्टाइल कहां से सीखा है। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ये स्टाइल एक बॉलीवुड एक्टर से कॉपी किया था। इसमें कुछ सुधार के बाद उन्होंने इसे अपना...
और पढो »



Render Time: 2025-04-23 05:05:59