चाय पीने से गर्भपात होने का दावा सच निकला है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान कैफीन का ज्यादा सेवन मिसकैरेज, बर्थ डिफेक्ट और प्रीटर्म डिलीवरी जैसे जोखिम पैदा कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना 200 मिलीग्राम तक कैफीन का सेवन करना चाहिए।
चाय हर महिला की पसंदीदा होती है। वैसे तो यह बहुत ज्यादा हेल्दी ड्रिंक नहीं है, लेकिन हमारे डेली रूटीन का जरूरी हिस्सा है। गर्भावस्था में कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा चाय पीने की लत लग जाती है। ऐसे में वे पूरी प्रेग्नेंसी दिन में चार से पांच बार चाय पी ही लेती हैं। यूट्यूब पर संदीप बरोड़ नाम के चैनल पर प्रकाशित एक शॉर्ट में प्रेग्नेंसी में ज्यादा चाय पीने को लेकर हैरान करने वाला दावा किया गया है। दावा क्या है और इसमें कितनी सच्चाई है, जानते हैं डॉक्टर की मदद से। दावा क्या है? यूट्यूब पर यूजर ने
एक शॉट पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि प्रेग्नेंसी में चाय पीने से गर्भपात की नौबत आ सकती है। यूजर ने बताया है कि चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो कॉम्प्लीकेशन पैदा कर सकती है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी प्रभावित होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। दावे की सच्चाई दावे का सच जानने के लिए हमने पुणे के सूर्य अस्पताल की ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. वर्षाली माली से बात की। उन्होंने इस दावे को सच बताया है। डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान कैफीन नुकसानदायक है। इसका ज्यादा सेवन मिसकैरेज, बर्थ डिफेक्ट और प्रीटर्म डिलीवरी जैसे जोखिम पैदा कर सकता है। डॉक्टर की सलाह एक्सपर्ट कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं को रोजाना 200 मिलीग्राम तक कैफीन का सेवन करना चाहिए। यह एक कप कॉफी या दो कप चाय के बराबर है। कुछ हर्बल चाय का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। शिशु के स्वस्थ विकास के लिए संतुलित, पौष्टिक आहार पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। क्या निकला निष्कर्ष? सजग टीम की ओर से किए गए 'फैक्ट चेक' में चाय पीने से गर्भपात होने का दावा सच निकला है। एक्सपर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कैफीन के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए
Health Pregnancy Caffeine Miscarriage Chay
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चाय पीने का सही तरीकाचाय को कितना समय तक उबलना चाहिए, दूध डालने के बाद कितना उबालें, ब्लैक टी, ग्रीन टी और चाय पीने का सही तापमान के बारे में जानें।
और पढो »
मीठी चाय छोड़ने से शरीर पर पड़ेगा असरमीठी चाय पीने से कई लोगों को मनपसंद लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीठी चाय छोड़ने से आपके शरीर में अद्भुत बदलाव आ सकते हैं?
और पढो »
अधिक चाय पीने के नुकसानयह लेख अधिक चाय पीने से होने वाले स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों पर प्रकाश डालता है।
और पढो »
अधिक चाय पीने के खतरनाक प्रभावयह लेख अधिक चाय पीने से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में बताता है।
और पढो »
मच्छर का काटना: गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खतरामच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां।
और पढो »
मूंगफली खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिएमूंगफली खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, इनका सेवन करने से आपकी सेहत को कई परेशानी हो सकती हैं।
और पढो »