गाजियाबाद में आज भी हल्की बूंदाबांदी का अंदाजा है। पिछले दो दिनों से मौसम में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं आया है। रात में सर्द हवाएं चलती रही हैं।
गाजियाबाद में आज भी हल्की बूंदाबांदी का अंदाजा है। हालाँकि पिछले दो दिनों से मौसम में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं आया है। रात में सर्द हवाएं चलती रही हैं। सुबह के समय आज धुंध में कुछ राहत मिली है। रात में, हवा की गति 9 किमी प्रति घंटा रही। गाजियाबाद के अलावा, आसपास के इलाकों में भी हल्की धुंध देखी गई। आज तड़के तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध जैसा मौसम रहेगा, फिर दिन में धूप और बादल छाए रहने की संभावना
है। मौसम विभाग अगले 24 घंटों के लिए 1 मिमी बारिश के आने का पूर्वानुमान जताया है। हवा की गति में वृद्धि से रात में सर्दी और बढ़ गई है। NCR और पश्चिमी यूपी में लगातार मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनवरी में मौसम 4 बार बदल चुका है। अब फरवरी में भी मौसम बदल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जनवरी माह में 4 बार मौसम बदल चुका है। कभी-कभी सर्द हवाएं चलती रहीं तो कभी हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आया है। फरवरी के पहले सप्ताह में अभी भी एनसीआर में लगातार कोहरा है। जैसे ही हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा या उससे कम रहती है, तभी एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने लगता है। दिल्ली और NCR में AQI लगातार कम और ज्यादा हो रहा है। दिल्ली में AQI सबसे अधिक है। गाजियाबाद का AQI 200 से नीचे आ गया है, जिससे हवा साफ हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली मंडलों के जिलों में अधिक रहेगा। रात में अब मौसम साफ है। इस समय आसमान साफ होने से पाला पड़ रहा है, यह भी एक बर्फ का हिस्सा है
मौसम गाजियाबाद बारिश धुंध सर्दी एनसीआर प्रदूषण
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हरियाणा में कोहरा छाया, मौसम में बदलावहरियाणा के कई जिलों में कोहरा छाया है और मौसम में बदलाव की संभावना है।
और पढो »
गाजियाबाद में शीतलहर, एनसीआर में मौसम में बदलावगाजियाबाद में शीतलहर का प्रकोप है, एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना है। हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा और आसपास के जिलों में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
और पढो »
दिल्ली एनसीआर में कोहरे का असर, बारिश की भी भविष्यवाणीदिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छा गया है जिससे यात्रा में बाधा पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
और पढो »
मौसम में बदलाव: कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारीभारत के कई राज्यों में सोमवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। कोहरा, बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »
भारत में कड़कड़ती ठंड और कोहरा: दिल्ली में बारिश की आशंकादेश में कड़ाके ठंड और कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
और पढो »
राजधानी में दो दिन तक बारिश की आशंका, ठंड और कोहरे का प्रकोपदिल्ली में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है जिससे ठंड वापस आ सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर कोहरा छा सकता है।
और पढो »