इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने गौचारण शुरू किया था. इसलिए इसी तिथि पर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. श्रीमदभागवत में वर्णन है कि भगवान श्रीकृष्ण गायों के संग खेला करते थे और उन्हें गायों से बेहद प्रेम था.
मथुरा: ब्रज में गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस पर्व के महत्व को बताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने आज के दिन ही गोचारण लीला का शुभारंभ किया था. इसी दिन से कृष्ण और बलराम गायों को चराने के लिए जंगलों में जाते थे. समूचे ब्रजमंडल में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. यहां पर मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की अत्यंत प्रिय गायों की पूजा की जाती है. विधि-विधान से इस पूजा के बाद भगवान कृष्ण को याद किया जाता है.
आज के दिन विशेष पूजा गायों की की जाती है और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए गायों को सजाया जाता है. वहीं, वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में विश्व की सबसे छोटी पुंगनूर गाय का पूजन किया गया. सांध्वी ऋतंभरा ने बताया कि भारत में गोवंश के संवर्धन और शुद्धि के लिए घर-घर में गौ माता पालन का विचार सभी सनातनियों को करना चाहिए. उन्होंने कहा, “गाय में सभी देवताओं का वास होता है. इसलिए किसी भी शुभ कार्य करने से पूर्व हमें पंचगव्य की आवश्यकता होती है.
टॉप ख़बर हिंदी ख़बर यूपी की न्यूज़ धर्म गोपाष्टमी न्यूज़ गाय की ख़बर गोचारण लीला Mathura News Top News Hindi News UP News Religion Gopashtami News Cow News Gocharan Leela
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Gopashtami 2024 : भगवान कृष्ण की इस लीला से जुड़ा है गोपाष्टमी का पर्व, जानें महत्व, कथा और पूजा विधिGopashtami 2024 : आज ब्रज समेत पूरे देश में गोपाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शश राजयोग समेत कई शुभ फलदायक योग बन रहे हैं। इन शुभ योग में गाय का पूजन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि गोपाष्टमी तिथि से ही भगवान कृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है गोपाष्टमी का...
और पढो »
सबसे पहले किसने की छठ पूजा, इन 4 कथाओं से जानें आखिर क्यों मनाया जाता है छठ पर्वChhath Puja Katha Kahani : छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और इस पर्व में छठी मैया और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा संतान कामना और संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। छठ एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आइए चार कथाओं से जानते हैं आखिर क्यों की जाती है छठ पूजा और इस पूजा से क्या लाभ मिलता है...
और पढो »
Gopashtami 2024: गोपाष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें भोग एवं शुभ मुहूर्तसनातन धर्म में गोपाष्टमी पर्व को बेहद विशेष माना जाता है इस दिन Gopashtami 2024 भगवान कृष्ण और गौ माता की पूजा का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गौ माता की पूजा Gopashtami 2024 Puja Vidhi करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती...
और पढो »
Bihar: सामा चकेवा... भाई बहन के अनूठे प्रेम का पर्व, भगवान कृष्ण की बेटी से जुड़ी है अनोखी कहानीSama Chakeva News: बिहार में सामा चकेवा के पर्व की धूम है। लोक आस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के बाद इस पर्व की शुरुआत होती है। इसमें चुगला और चुगली भी होते हैं। इसमें महिलाएं मिट्टी की प्रतिमाओं में सामा चकेवा और चुगला चुगली और कुछ खास पक्षियों को शामिल करती हैं। ये पर्व भाई- बहन के प्यार को दर्शाने वाला पर्व है। इस पर्व से एक अनोखी कहानी जुड़ी...
और पढो »
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर क्यों की जाती है श्री राधा कृष्ण की पूजा?, जानिए वजह!धर्म-कर्म | धर्म शरद पूर्णिमा पर ही क्यों श्री राधा कृष्ण की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मनचाहा प्यार और जीवनसाथी पाने की इच्छा पूरी होती है. आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर ही क्यों श्री राधा कृष्ण की पूजा की जाती है.
और पढो »
माधुरी दीक्षित के लिए बेहद खास है इस बार की दिवाली, बताया क्यों?माधुरी दीक्षित के लिए बेहद खास है इस बार की दिवाली, बताया क्यों?
और पढो »