ग्रहण 2025: जानें चंद्र और सूर्य ग्रहण की तारीख, भारत में दिखेंगे या नहीं

खगोल विज्ञान समाचार

ग्रहण 2025: जानें चंद्र और सूर्य ग्रहण की तारीख, भारत में दिखेंगे या नहीं
ग्रहण 2025चंद्र ग्रहणसूर्य ग्रहण
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

2025 में दो प्रमुख ग्रहणों का प्रक्षेपण होने वाला है। इस साल चंद्र और सूर्य ग्रहण का महत्व बढ़ गया है। इस लेख में ग्रहण की तारीख, भारत में दिखावे और सूतक काल के बारे में जानकारी दी गई है।

ग्रहण 2025 : ज्योतिष और खगोल विज्ञान में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल सूर्य और चंद्र ग्रहण कब-कब लगेगा. ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यानी 14 मार्च को लगेगा. इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 29 मिनट से होगी. जबकि इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी.

चूंकि, यह चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है, इसलिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ रहा है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती और वह आंशिक या पूर्ण रूप से अंधकारमय हो जाता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा. ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से होगी. जबकि, इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगी. सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पूरी तरह या आंशिक रूप से नहीं पहुंच पाता, जिससे कुछ समय के लिए अंधकार छा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं होगा. जबकि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष महत्व होता है. इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. सूतक काल के दौरान खाना-पीना वर्जित होता है. इसके साथ ही इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है. उन्हें घर से बाहर या छत पर जाने से बचना होता है, क्योंकि इससे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ग्रहण के दौरान चीजों को काटना-छीलना वर्जित होता है. (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

ग्रहण 2025 चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण भारत में ग्रहण सूतक काल

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सूरज ग्रहण 2025: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या यह भारत में दिखेगा या नहीं, जान लें तिथि और सूतक के बारे मेंसूरज ग्रहण 2025: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या यह भारत में दिखेगा या नहीं, जान लें तिथि और सूतक के बारे मेंइस लेख में सूर्य ग्रहण 2025 की तिथि, भारत में दिखेगा या नहीं, और सूतक के नियमों के बारे में जानकारी दी गई है.
और पढो »

होली 2025 पर चंद्र ग्रहण: जानें होली की सही तारीख और मुहूर्तहोली 2025 पर चंद्र ग्रहण: जानें होली की सही तारीख और मुहूर्तयह लेख होली 2025 पर चंद्र ग्रहण के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें होलिका दहन और होली की सही तारीख और मुहूर्त, साथ ही चंद्र ग्रहण के कारण होली मनाने का सही समय बताता है।
और पढो »

2025 में भारत में दिखाई देने वाला ग्रहण कौन सा है?2025 में भारत में दिखाई देने वाला ग्रहण कौन सा है?2025 में भारत में केवल एक ग्रहण दिखाई देगा। यह लेख आपको बताता है कि कौन सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और अन्य ग्रहणों के बारे में जानकारी देगा।
और पढो »

Holi 2025 Date : होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अबकी बार कैसे खेलेंगे रंगHoli 2025 Date : होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अबकी बार कैसे खेलेंगे रंगHoli 2025 Kab Hai : होली हर साल फाल्‍गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाई जाती है और इस बार होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है और इस बार होली की पूर्णिमा पर भी ग्रहण का साया है। यानी इस साल होली पर रंग खेलते वक्‍त ग्रहण रहेगा। तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या इस साल ग्रहण के बीच में होली का रंग खेला जाएगा और चंद्र ग्रहण पर...
और पढो »

2025 का पहला ग्रहण 'ब्लड मून': जानें तारीख, समय और दृश्य2025 का पहला ग्रहण 'ब्लड मून': जानें तारीख, समय और दृश्य2025 में साल का पहला चंद्र ग्रहण 'ब्लड मून' के रूप में दिखाई देगा. इस खगोलीय घटना के बारे में जानें - जब, कहाँ और कैसे देखें.
और पढो »

2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि का मीन राशि में गोचर होने का संयोग अशुभ माना जा रहा है। यह संयोग कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव, नौकरी का बोझ और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-20 07:42:13