जंग के वो 20 साल: 40 तस्वीरों में देखें अफगानिस्तान में अमेरिका की सबसे लंबी लड़ाई, तालिबान को भगाने से शुरू और तालिबान की वापसी से खत्म AfghanistanWar AfghanTaliban USArmy NATO
40 तस्वीरों में देखें अफगानिस्तान में अमेरिका की सबसे लंबी लड़ाई, तालिबान को भगाने से शुरू और तालिबान की वापसी से खत्मअमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 14 अप्रैल 2021 को ऐलान किया था- 11 सितंबर 2021 को 9/11 हमले की 20वीं बरसी तक अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो सेनाएं वापस हो चुकी होंगी। 30 जून को अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो के सबसे बड़े बगराम सैन्य अड्डे से विदेशी सैनिक की आखिरी टुकड़ी चली गई और इस सैन्य अड्डे को अफगान सेना के हवाले कर दिया...
तो आइए 20 साल लंबी अमेरिका की इस लड़ाई को 40 तस्वीरों में देखते हैं, जिसकी शुरुआत तालिबान को उखाड़ने से हुई और अंत तालिबान की वापसी से...अक्टूबर 2001: अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर के शहर तालोकान में तालिबान की चौकियों पर गोलीबारी करते नॉर्दन अलायंस के सैनिक। फोटो: जेम्स हिल नवंबर 2001: काबुल की ओर जाते हुए नॉर्दन अलायंस के सैनिकों को एक तालिबानी लड़ाका खाई मेंं छिपा मिला। उसकी मिन्नतों के बावजूद उसे मार डाला गया। फोटो: टायलर हिक्स
अक्टूबर 2004: राष्ट्रपति पद के ऐतिहासिक चुनाव में वोट डालने की बारी का इंतजार करती महिलाएं। यह चुनाव फौरन ही विवादों में घिर गया। फोटो: टायलर हिक्स अक्टूबर 2007: पूर्वी अफगानिस्तान में कोरेंगल घाटी में तालिबान के हमले में घायल अमेरिकी सैनिक। घाटी पर तालिबान की मजबूत पकड़ थी। फोटो: लिन्से एडारियोफरवरी 2009 में अमेरिका में नए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान में 17 हजार और सैनिकों को भेजने का ऐलान कर दिया। अफगानिस्तान में पहले से 36 हजार विदेशी सैनिक मौजूद थे। ओबामा ने 2010 तक कुल एक लाख सैनिक भेज दिए। अफगानिस्तान में फिर तेज जंग छिड़ गई।
अक्टूबर 2009: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत के रेगिस्तान के एक अस्थायी शिविर में फ्लेयर दिखाते जर्मन सैनिक। ये सैनिक नाटो की तरफ से यहां पहुंचे थे। फोटो: मोइसेस समन मार्च 2010: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक घायल अफगान पुलिस अधिकारी को अमेरिकी हेलिकॉप्टर में ले जाते उसके साथी। फोटो: मोइसेस समन मार्च 2011: कुंदुज में एक ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर में सवार होते अमेरिकी सैनिक। यह इलाका तालिबान और नाटो सेना के बीच संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा। फोटो: डेमन विंटर
सितंबर 2013: अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत के लशगर गार के एक अस्पताल में 15 साल की मां इस्लाम बीबी की गोद में आठ माह का कुपोषित समीउल्लाह। फोटो: डेनियल बेरेहुलाक मई 2018: अमेरिका के वर्जिनिया प्रांत में अर्लिग्टन नेशनल सेमेट्री में अफगानिस्तान और इराक युद्ध में शहीद हुए कई दिग्गजों को दफनाया गया है। फोटो: डेमन विंटर
सितंबर 2019: काबुल में एक भीषण कार बम धमाके के बाद बना गड्ढा। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। फोटो: जिम हुयेलेब्रोक
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कोरोना: इस्राइलियों ने संगीत के जरिए भारत को भेजे वायरस से उबरने के संदेशभारत के कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उबरने के बीच उसके साथ एकजुटता जताते हुए सैकड़ों इस्राइली नागरिकों ने एक संगीत
और पढो »
प्रियंका चोपड़ा की को-स्टार ने लगाया नॉर्थ-ईस्ट के कलाकारों के साथ भेदभाव का आरोपActress PriyankaChopra LinLaishram MaryKom Heartbreaking NorthEast Bollywood अभिनेत्री पहले भी जाति भेदभाव को लेकर अफसोस जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मुंबई में उनके कम्पाउंड में एक व्यक्ति ने उन्हें कोरोनावायरस कहा था।
और पढो »
Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला असम को गोलपाड़ा, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.3 रहीअसम के गोलपाड़ा में बुधवार सुबह 8:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिक्टर स्केल पर
और पढो »
BJP से NCP में आए एकनाथ खडसे के दामाद को ED ने किया गिरफ्तारप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ( Eknath Khadse) के दामाद गिरीश चौधरी (son-in-law Girish Choudhary) को पुणे भूमि सौदा मामले (Pune land deal case) में गिरफ्तार किया गया.
और पढो »
उइगर नरसंहार के विरोध में ब्रिटेन बीजिंग खेलों का बहिष्कार करे, सरकार से की गई अपीलसांसदों के एक प्रभावशाली समूह ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटिश सरकार को बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक के राजनीतिक बहिष्कार का समर्थन करना चाहिए ताकि उत्तर पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में उइगरों और अन्य जातीय समूहों के नरसंहार पर चीनी सरकार पर दबाव डाला जा सके।
और पढो »
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार : सात से 2022 के चुनावी चक्रव्यूह का सातवां द्वार तोड़ने की तैयारीकेंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार : सात से 2022 के चुनावी चक्रव्यूह का सातवां द्वार तोड़ने की तैयारी ModiCabinet UPElection2022 BJP4India BJP4UP myogioffice
और पढो »