श्रीनगर समेत जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को गंभीर बर्फबारी की चेतावनी दी है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई है।
जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड के बीच रविवार को देर शाम श्रीनगर समेत घाटी के कई क्षेत्रों में हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया। जम्मू में घने बादल छाए और फिर गरज-चमक के साथ देर रात से वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया। इससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को कश्मीर समेत जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फबारी की पूरी संभावना जताई है। जम्मू में दो दिनों तक बारिश के आसार जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में दो दिन तक काफी वर्षा के पूरे आसार हैं। वर्तमान में कश्मीर में सबसे
अधिक ठंडे 40 दिनों का चिल्ले कलां चल रहा है। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था। इस अवधि में सबसे अधिक बर्फबारी होती है। रविवार को कश्मीर समेत सभी मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर शहर सहित कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रविवार को देर शाम बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम पारा लगातार दूसरे दिन हिमांक बिंदु के करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। कश्मीर के कई इलाकों में हुई बर्फबारी अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों के कई इलाकों और मध्य कश्मीर में बड़गाम और गांदरबल जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर शहर और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में देर शाम बर्फबारी हुई। घाटी में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। (बर्फ की क्यारियां यह बर्फ से लकदक श्रीनगर का बाटेनिकल गार्डन है। क्यारियों में बर्फ ऐसे जमी है मानो इसकी खेती की जा रही हो। जबरवान की खूबसूरत पहाड़ियां सामने दिखती हैं जो पर्यटकों के मन में उमंग भर देती हैं। फोटो- साहिल मीर) दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर में शनिवार की रात को तापमान माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर में यह सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, पहलगाम में माइनस 3.2, कुपवाड़ा में माइस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 4
बर्फबारी जम्मू कश्मीर मौसम ठंड श्रीनगर जम्मू
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कोहरा और बर्फबारी से देश में बिगड़ती हालातदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को कोहरा और बर्फबारी का प्रकोप देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
और पढो »
बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंडजम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। कई स्थानों पर सड़कें और हाईवे बंद हैं।
और पढो »
बर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित हुआ है।
और पढो »
शून्य की तरफ बढ़ रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान, कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड; अभी और गिरेगा पाराकश्मीर में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़ीजम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।
और पढो »