कांग्रेस नेताओं ने राजभवन घेरने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने वाटर कैनन से उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने डोटासरा और पायलट को कंधों पर उठा लिया और नारेबाजी की। धरना केंद्र सरकार की नीतियों और मणिपुर में हिंसा के विरोध में था।
कांग्रेस ने जयपुर में बुधवार को धरना -प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता जब राजभवन घेरने निकले तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन छोड़ी। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरना स्थल शहीद स्मारक पर ही रोक दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ता जब पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को राजभवन जाने से रोक दिया तो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कंधों पर उठा लिया। बैरिकेडिंग के पास जमकर नारेबाजी की। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ यह धरना
केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडाणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में था। लंबे समय बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एक साथ नजर आए। साथ में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी थे। जब पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को राजभवन जाने से रोका तो कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को कंधों पर उठा लिया। बैरिकेडिंग के पास जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- ये (बीजेपी सरकार) पेपर लीक में मगरमच्छ पकड़ने की बात करते हैं। लेकिन, इनसे चूहिया तक नहीं पकड़ी जाती। उन्होंने कहा- किरोड़ी मीणा की जुबान प्रधानमंत्री ले गए या कौन ले गए। सरकार SI भर्ती पर क्या करना चाहती है, यह बताएं? पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा- कौन नेता आया, नहीं आया। इधर-उधर की बातें छोड़ो। हम सब एक हैं। एक साथ लड़ेंगे और चार साल बाद सरकार लेकर आएंगे।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मणिपुर जल रहा है
कांग्रेस धरना पुलिस राजभवन वाटर कैनन डोटासरा पायलट मणिपुर हिंसा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
जयपुर समाचार: राजधानी टोल पर ट्रक ने मारी पुलिस चेतक में टक्करजयपुर में राजधानी टोल पर एक ट्रक ने पुलिस की चेतक बाइक से टक्कर मार दी।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव प्रदर्शन, पुलिस ने रोक दियाउत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश रद्द हुई जबकि पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
और पढो »
वन नेशन वन इलेक्शन : कांग्रेस ने विधेयक पेश करने का किया विरोध, लोकसभा में दिया नोटिसवन नेशन वन इलेक्शन : कांग्रेस ने विधेयक पेश करने का किया विरोध, लोकसभा में दिया नोटिस
और पढो »
UP विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को सदन से निष्कासितसपा और कांग्रेस के विधायकों ने यूपी विधानसभा में हंगामा करते हुए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। स्पीकर ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।
और पढो »
कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस ने 2 दर्जन से ज्यादा नेताओं को नोटिस दिया18 दिसंबर को कांग्रेस विधानसभा घेराव के लिए तैयार है। कई जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच चुके हैं। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किया है।
और पढो »
निकिता संघानिया की गुरुग्राम पीजी में सेल कमरानिकिता संघानिया का पीजी कमरा पुलिस ने सील कर दिया है।
और पढो »