सरकार ने संसद को बताया है कि पिछले पांच वर्षों में सड़क पर गड्ढों के कारण होने वाली मौतों में 53 की वृद्धि हुई है। 2020 से 2024 के बीच देशभर में 9,438 लोगों ने जान गंवाई, जिनमें से 54 से अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस अवधि में 23,056 गड्ढा संबंधित दुर्घटनाएं हुईं। केंद्र राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने संसद को बताया है कि सड़क पर गड्ढों के कारण होने वाली मौतों में पिछले पांच वर्षों में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गड्ढों से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं में 2020 से 2024 के बीच देशभर में 9,438 लोगों को जान गंवाना पड़ा। इनमें से सबसे अधिक 54 प्रतिशत से अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा साझा किए गए डाटा के अनुसार, 2021 में मौतों में थोड़ी कमी आई, इसके बाद से यह लगातार बढ़ती गई। पिछले 5 साल में गड्ढों से 53% अधिक मौतें सड़क पर गड्ढ़ों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में उत्तर प्रदेश में 2020 से 2024 के बीच 5,127 मौतें हुईं। इनमें से 1,369 मौतें 2024 में ही हुई, जबकि 2023 में 1,320 और 2022 में 1,030 मौतें हुईं। राज्य पुलिस रिपोर्टों से प्राप्त डाटा के अनुसार, आंध्र प्रदेश, बिहार और गोवा में पांच वर्षों के दौरान गड्ढा संबंधित दुर्घटना या मौत की जानकारी नहीं है। देशभर में 9,438 लोगों ने गंवाई जान गड्ढों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर इस अवधि में 23,056 गड्ढा संबंधित दुर्घटनाएं हुईं, जिससे 19,956 लोग घायल हुए। इनमें से 9,670 गंभीर रूप में घायल हुए। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है, वहीं राज्य सरकारें अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सड़कों के लिए जिम्मेदार हैं। गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार ने मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के रखरखाव को प्राथमिकता दी है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली स्थापित की है कि सभी खंडों की मरम्मत जिम्मेदार रखरखाव एजेंसियों द्वारा की जाए।.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने संसद को बताया है कि सड़क पर गड्ढों के कारण होने वाली मौतों में पिछले पांच वर्षों में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गड्ढों से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं में 2020 से 2024 के बीच देशभर में 9,438 लोगों को जान गंवाना पड़ा। इनमें से सबसे अधिक 54 प्रतिशत से अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा साझा किए गए डाटा के अनुसार, 2021 में मौतों में थोड़ी कमी आई, इसके बाद से यह लगातार बढ़ती गई। पिछले 5 साल में गड्ढों से 53% अधिक मौतें सड़क पर गड्ढ़ों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में उत्तर प्रदेश में 2020 से 2024 के बीच 5,127 मौतें हुईं। इनमें से 1,369 मौतें 2024 में ही हुई, जबकि 2023 में 1,320 और 2022 में 1,030 मौतें हुईं। राज्य पुलिस रिपोर्टों से प्राप्त डाटा के अनुसार, आंध्र प्रदेश, बिहार और गोवा में पांच वर्षों के दौरान गड्ढा संबंधित दुर्घटना या मौत की जानकारी नहीं है। देशभर में 9,438 लोगों ने गंवाई जान गड्ढों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर इस अवधि में 23,056 गड्ढा संबंधित दुर्घटनाएं हुईं, जिससे 19,956 लोग घायल हुए। इनमें से 9,670 गंभीर रूप में घायल हुए। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है, वहीं राज्य सरकारें अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सड़कों के लिए जिम्मेदार हैं। गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार ने मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के रखरखाव को प्राथमिकता दी है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रणाली स्थापित की है कि सभी खंडों की मरम्मत जिम्मेदार रखरखाव एजेंसियों द्वारा की जाए।
Road Accidents India Uttar Pradesh Road Safety Nitin Gadkari Statement Road Safety Statistics Pothole Related Accidents Fatal Road Accidents India Road Infrastructure Ministry Of Road Transport UP Road Deaths
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Lok Sabha Phase 5 Voting: पांचवें चरण के लिए Maharashtra की 13 Seats पर VotingLok Sabha Election 2024: सोमवार को जिन आठ राज्यों में लोकसभा चुनाव हुए, उनमें से महाराष्ट्र (Maharashtra) में रात 10 बजे तक सबसे कम लगभग 53.
और पढो »
Rajasthan Budget 2024: जल और बिजली संकट दूर करने राजस्थान बजट में खास क्या? 53 हजार किमी सड़क बनाएगी सरकारRajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में राजस्थान में 53 हजार किमी सड़क बनाने का एलान किया है।
और पढो »
7th Pay Commission: കേന്ദ്ര ജീവനക്കാർക്കും പെൻഷൻകാർക്കും സെപ്റ്റംബറിൽ ബമ്പർ സമ്മാനം; DA വർദ്ധനവും കുടിശ്ശികയും...DA HIKE 2024 : ഡിഎ നിലവിൽ 50% ആണ്, 2024 ജൂലൈ മുതൽ ഇത് വീണ്ടും 4 % വർദ്ധിപ്പിക്കും എന്നാണ് കണക്കാക്കുന്നത്. അത്തരമൊരു സാഹചര്യത്തിൽ ഡിഎ 50 എന്നത് 54% ആയി മാറും.
और पढो »
Faridabad Assembly Seat : कांग्रेस करेगी वापसी? जानें फरीदाबाद विधानसभा सीट के रिजल्ट का ट्रेंड क्या कहता हैFaridabad Assembly Chunav 2024 : फरीदाबाद विधानसभा सीट हरियाणा की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। 2019 के चुनाव में बीजेपी के नागेंदर गुप्ता विजयी रहे थे। उस चुनाव में 54.
और पढो »
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में प्राइवेट कॉरपोरेट इन्वेस्टमेंट 54 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : आरबीआई रिपोर्टवित्त वर्ष 2024-25 में भारत में प्राइवेट कॉरपोरेट इन्वेस्टमेंट 54 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : आरबीआई रिपोर्ट
और पढो »
Indian Army: ઈન્ડિયન આર્મીમાં 12 પાસ યુવક-યુવતીઓને ફટાફટ અરજીઓ કરો, વાંચી લો સંપૂર્ણ માહિતીIndian Army TES 53 Recruitment 2024: ભારતીય સેનાએ પોતાની વેબસાઇટ પર 53મી ટેકનિકલ એન્ટ્રી સ્કીમ (TES 53) માટે એક નોટિફિકેશન જાહેર કર્યું છે.
और पढो »




