जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

प्रकृति समाचार

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
भूकंपसुनामीजापान
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया है।

टोक्यो: जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.

9 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। नुकसान की सीमा तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई है। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9:19 बजे आया। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में स्थित था। सुनामी की चेतावनी मियाजाकी प्रान्त के साथ-साथ निकटवर्ती कोच्चि प्रान्त के लिए जारी किया गया है।37 किमी की गहराई पर था भूकंप का केंद्र। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की गहराई 37 किमी की गहराई पर थी। पिछले साल 8 अगस्त 2024 को भी जापान में 6.9 और 7.1 तीव्रता वाले दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिनका प्रभाव क्यूशू और शिकोकू में सबसे ज्यादा देखने को मिला था। अधिकारियों ने कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की, लेकिन किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जापान में सुनामी की चेतावनी से दहले लोग जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के एक चाप 'रिंग ऑफ फायर' के साथ स्थित है। जापान में 2004 में भीषण भूकंप के बाद सुनामी आई थी। इस सुनामी ने जापान को इतना दर्द दिया, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। 26 दिसंबर, 2004 को भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण जापान में हजारों लोगों की मौत हुई थी। 7 जनवरी को तिब्बत में आया था भूकंप इससे पहले 7 जनवरी को तिब्बत में भूकंप आया था, जिसमें 126 लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप के कारण तिब्बत में सैकड़ों की संख्या में लोगों के घर ढह गए। तिब्बत में आए भूकंप में 300 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस भूकंप का सबसे ज्यादा प्रभाव तिब्बत के टिंगरी काउंटी में देखने को मिला। इस भूकंप के झटके भारत, नेपाल और भूटान तक महसूस किए गए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

भूकंप सुनामी जापान ज्वालामुखी प्रशांत

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हिंद महासागर में सुनामीहिंद महासागर में सुनामीक्रिसमस की सुबह इंडोनेशिया में भूकंप के कारण 9.1 तीव्रता की सुनामी आई। लहरें 57 फीट ऊंची थीं और 14 देशों में मौत का मंजर पसर गया।
और पढो »

हिंद महासागर में आई सुनामी: 20 साल बाद भी ताजा हैं जख्महिंद महासागर में आई सुनामी: 20 साल बाद भी ताजा हैं जख्म26 दिसंबर 2004 को आए 9.1 तीव्रता के भूकंप ने हिंद महासागर में सुनामी का कारण बनाया, जिससे 14 देशों में करीब 2.3 लाख लोगों की जान जा चुकी है।
और पढो »

वानुआतु में भयानक 7.3 के तीव्रता का भूकंपवानुआतु में भयानक 7.3 के तीव्रता का भूकंपदक्षिण प्रशांत महासागर के वानुआतु में 7.3 माप की तीव्रता का भूकंप आया है।
और पढो »

बिहार में भूकंप के झटके, कई जिलों में महसूस हुआबिहार में भूकंप के झटके, कई जिलों में महसूस हुआबिहार के कई जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है, हालांकि कई जिलों में 7.1 की तीव्रता भी बताई जा रही है।
और पढो »

नेपाल-तिब्बत में भूकंप से तबाहीनेपाल-तिब्बत में भूकंप से तबाहीमंगलवार सुबह नेपाल और तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे तबाही मच गई है।
और पढो »

लाददाख में भूकंपलाददाख में भूकंपबुधवार को लद्दाख और लेह में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 09:17:59