झारखंड मिलेट मिशन योजना: 91 हजार किसानों का आवेदन निरस्त

कृषि समाचार

झारखंड मिलेट मिशन योजना: 91 हजार किसानों का आवेदन निरस्त
झारखंड मिलेट मिशन योजनाझारखंड सरकारकिसान
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत 91 हजार किसानों का आवेदन निरस्त कर दिया गया है।

झारखंड सरकार मोटे अनाज (श्रीअन्न) की खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना चला रही है। इसके तहत किसान ों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए राज्य में कुल 1,78,212 किसान ों ने पंजीयन कराया था, लेकिन सर्वे के बाद 91,259 किसान ों का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अभी तक 65 हजार किसान ों के आवेदन को सही मानते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि देने की प्रक्रिया की जा रही है। सरकार ने इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। योजना के अनुसार किसान ों को प्रति

एकड़ तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जानी है। अधिकतम पांच एकड़ तक एक किसान को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सर्वे के बाद आवेदन हुआ निरस्त इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि पाने के लिए पहले किसानों को पंजीयन कराना था। इसके लिए 15 सितंबर की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। उसके बाद विभाग की ओर से पंजीयन कराने वाले किसानों के खेतों का जमीनी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का पूरा विवरण मुख्यालय को भेजा जा रहा है। सर्वे में अब तक 91 हजार किसानों का आवेदन निरस्त किया गया है। योजना के अनुसार पहले किसान अपने खेतों में मिलेट्स लगाएगा। उसके बाद इसकी पूरी जानकारी पंजीयन के माध्यम से विभाग को देनी है। फिर विभाग के पदाधिकारी उसका जमीनी सर्वे करते हैं। गुमला में 20 हजार आवेदन निरस्त कृषि विभाग के आकड़ों के अनुसार गुमला में सबसे ज्यादा 20,446 आवेदन निरस्त किए हैं। गुमला में कुल 52 हजार किसानों ने आवेदन कराया था। इसी तरह देवघर में 15600 और लोहरदगा में 11238 किसानों का आवेदन निरस्त किया गया है। राज्य में 70 प्रतिशत मड़ुआ (रागी) की खेती जा रही है। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, कुटकी और कोदो की खेती की जाती है। सर्वे के दौरान राज्य में 27526 हेक्टेयर में मिलेट्स की खेती करने के दावे को सही पाते हुए इसे स्वीकृत किया गया है। इसकी जांच तीन स्तर पर होती है। उसके बाद किसानों के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजने की अनुशंसा की जाती है। 1400 किसानों के खातों में भेजी गई राशि सभी रिपोर्ट पूरी होने के बाद अब तक 1400 किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। कुछ दिनों पूर्व ही कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने किसानों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

झारखंड मिलेट मिशन योजना झारखंड सरकार किसान प्रोत्साहन राशि मोटे अनाज सर्वे

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हड़कंप! यूपी के किसानों के लिए आई बुरी खबर, अब इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना का पैसा!हड़कंप! यूपी के किसानों के लिए आई बुरी खबर, अब इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना का पैसा!Kisan Samman Nidhi: UP farmers will no longer get Kisan Samman Nidhi, यूपी के किसानों के लिए आई बुरी खबर, अब इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना का पैसा!
और पढो »

PM मोदी ने किसानों को समर्पित किया सरकार का पहला फैसलाPM मोदी ने किसानों को समर्पित किया सरकार का पहला फैसलाPM मोदी ने नए साल में सरकार का पहला फैसला किसानों को समर्पित किया है। कैबिनेट ने डीएपी खाद पर सब्सिडी और फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को सौगात दी है।
और पढो »

इसरो का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष में डॉकिंग की नई पहलइसरो का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष में डॉकिंग की नई पहलइसरो का स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है। यह मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यानों का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग को प्रदर्शित करेगा।
और पढो »

ISRO का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शनISRO का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शनइसरो का 30 दिसंबर को स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करेगा। इस मिशन के जरिए भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफलता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
और पढो »

केंद्र की बाजरा योजना बढ़ा रही किसानों की आय : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टूकेंद्र की बाजरा योजना बढ़ा रही किसानों की आय : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टूकेंद्र की बाजरा योजना बढ़ा रही किसानों की आय : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू
और पढो »

UP में किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना की खुशखबरीUP में किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना की खुशखबरीउत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फ्री बिजली योजना की घोषणा की है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 19:06:21