ट्रम्प ने हैरी को डिपोर्ट नहीं करने का फैसला किया, कहा - उनकी पत्नी के साथ पहले से ही समस्याएं हैं

WORLD NEWS समाचार

ट्रम्प ने हैरी को डिपोर्ट नहीं करने का फैसला किया, कहा - उनकी पत्नी के साथ पहले से ही समस्याएं हैं
PRINCE HARRYDONALD TRUMPAMERICA
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटिश प्रिंस हैरी को अमेरिका से डिपोर्ट करने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प ने कहा है कि वो ऐसा कोई प्लान नहीं कर रहे हैं और उन्हें हैरी को छोड़ना चाहिए। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि, मैं ऐसा नहीं करना चाहता, मैं उन्हें छोड़ दूंगा। उनकी पत्नी के साथ पहले ही काफी समस्याएं हैं, वह भयानक है। दरअसल हैरी पर वीजा में ड्रग्स लेने की जानकारी छुपाने का आरोप लगा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटिश प्रिंस हैरी को अमेरिका से डिपोर्ट करने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प ने कहा है कि वो ऐसा कोई प्लान नहीं कर रहे हैं और उन्हें हैरी को छोड़ना चाहिए। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि, मैं ऐसा नहीं करना चाहता, मैं उन्हें छोड़ दूंगा। उनकी पत्नी के साथ पहले ही काफी समस्याएं हैं, वह भयानक है। दरअसल हैरी पर वीजा में ड्रग्स लेने की जानकारी छुपाने का आरोप लगा है। प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा 'स्पेयर' में कोकीन, भांग और साइकेडेलिक ड्रग्स लेने की बात

स्वीकार की थी। इसके बाद हैरीटेज फाउंडेशन हैरी के वीजा एप्लिकेशन पर सवाल उठाए हैं। फाउंडेशन का आरोप है कि हैरी ने वीजा एप्लिकेशन में नशे के इस्तेमाल की जानकारी छुपाई थी। ट्रम्प ने पांच महीने पहले बंद हो चुके हैरी के वीजा केस को खोलने के आदेश दिए हैं। प्रिंस हैरी शाही परिवार से विवाद के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ चुके हैं। उनका नया पता अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य है। पिछले साल (2024) स्काई न्यूज ने टूरिज्म से जु़ड़ी चैरिटी ट्रैवलिस्ट के एक दस्तावेज के हवाले से इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले तक हैरी हमेशा अपने प्राइमरी पते में ब्रिटेन लिखवाते थे। यह बदलाव 29 जून 2023 को किया गया। 29 जून 2023 को ही बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन अब ब्रिटेन का फ्रॉगमोर कॉटेज छोड़ चुके हैं। ये फ्रॉगमोर कॉटेज की तस्वीर है। जब भी प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ ब्रिटेन आते थे, तो यहीं रुकते थे। फ्रॉगमोर कॉटेज वही घर है, जिसे 2018 में उनकी शादी पर क्वीन एलिजाबेथ ने गिफ्ट किया था। दरअसल हैरी ने अपनी मेमोयर 'स्पेयर' में शाही परिवार को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थीं। इसके बाद हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद चार्ल्स ने हैरी से घर छोड़ने को कहा था। मार्च 2021 में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में मेगन ने शाही परिवार पर नस्लभेद के आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग ब्लैक ना हो। इसके बाद शाही परिवार को एक स्टेटमेंट देना पड़ा था। स्टेटमेंट में कहा गया था कि शाही परिवार रंगभेद से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेता है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने मशहूर टीवी पर्सनैलिटी ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में शाही परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। मेगन ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाही परिवार से जुड़ने के बाद उनकी आजादी काफी कम हो गई थी। रॉयल परिवार में वो काफी अकेला महसूस करने लगी थी। उन्हें दोस्तों के साथ लंच पर जाने की भी इजाजत नहीं थी। मेगन ने कहा था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मैं जीना नहीं चाहती थीं और मुझे सुसाइड के ख्याल भी आते थे। मेगन ने आगे कहा था,'उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्होंने शाही परिवार पर विश्वास किया। शाही परिवार ने वादा किया था कि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।' इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी ने भी कहा था कि उन्हें अपने आप और अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के वक्त वो काफी बुरे दौर से गुजरीं थीं। डॉक्यूमेंटरी और किताब से रिश्ते और बिगड़े ​​​ प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के 2020 में राजशाही छोड़ते ही ब्रिटेन के राजपरिवार से रिश्ते खराब हो गए थे। इसके बाद पिछले साल नेटफ्लिक्स पर आई प्रिंस हैरी की डॉक्यूमेंटरी और उसके बाद उनकी किताब 'स्पेयर' ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को और बढ़ा दिया। किताब और डॉक्यूमेंटरी में प्रिंस हैरी ने कई तरह से राज परिवार की आलोचना की है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

PRINCE HARRY DONALD TRUMP AMERICA VISA DRUG CHARGES MEGHAN MARKLE

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ट्रंप, ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सेना का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार नहीं किया हैट्रंप, ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सेना का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार नहीं किया हैअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए भविष्य में सेना का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
और पढो »

डोनाल्‍ड ट्रंप के सत्‍ता से पहले हिंडनबर्ग ने अपना बोरिया-बिस्‍तरा बांध लिया, क्या ये नामुमकिन नहीं है!डोनाल्‍ड ट्रंप के सत्‍ता से पहले हिंडनबर्ग ने अपना बोरिया-बिस्‍तरा बांध लिया, क्या ये नामुमकिन नहीं है!हिंडनबर्ग के फाउंडर ने कंपनी को बंद करने का ऐलान किया है. क्या यह डोनाल्‍ड ट्रंप के सत्‍ता से पहले एक रहस्यमय कदम है?
और पढो »

ट्रम्प रूस के साथ समझौता करने के लिए पुतिन से मुलाकात की इच्छा जताते हैं; पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने का आदेशट्रम्प रूस के साथ समझौता करने के लिए पुतिन से मुलाकात की इच्छा जताते हैं; पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने का आदेशअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जल्द से जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की इच्छा जाहिर की। ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा मैंने जो सुना है उसके मुताबिक पुतिन भी मुझसे मिलना चाहते हैं और हम जल्द मिलेंगे भी। हमारा मिलना बहुत जरूरी है, क्योंकि युद्ध में हर दिन सैनिक मारे जा रहे हैं। ट्रम्प ने पुतिन को धमकी भी दी है कि अगर वो समझौते के लिए तैयार नहीं हुए तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, उनके भाई रॉबर्ट एफ कैनेडी और सामाजिक कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से संबंधित फाइलें सार्वजनिक करने के आदेश पर साइन किए।
और पढो »

भारत में अवैध घुसपैठियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देशभारत में अवैध घुसपैठियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देशभारत में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने के सरकारों के एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से डेटा मांगा है. कोर्ट ने कहा है कि उन्हें जानकारी दी जाए कि कितने विदेशी नागरिकों को अब तक डिपोर्ट किया जा चुका है और कितने अभी डिटेंशन सेंटर में हैं. कोर्ट ने हिरासत केंद्रों में बंद व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है और कहा है कि उन्हें ऐसे लोगों के लिए नीति बताई जानी चाहिए, जिन्हें विदेशी घोषित किया गया है, लेकिन उनकी राष्ट्रीयता नहीं मालूम है.
और पढो »

ट्रम्प ने उद्योगपतियों को अमेरिका में बिजनेस करने का आग्रह कियाट्रम्प ने उद्योगपतियों को अमेरिका में बिजनेस करने का आग्रह कियापूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए दुनिया भर के उद्योगपतियों से अमेरिका में बिजनेस करने और उत्पादन करने का आग्रह किया। उन्होंने सऊदी अरब को तेल की कीमतों में कटौती करने और ओपेक से अमेरिका के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका दुनिया में सबसे कम टैक्स देगा। उन्होंने यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए तेल की कीमतों में कमी को प्रमुख कारक माना।
और पढो »

Erode East Bypolls: BJP ने इस सीट पर चुनाव लड़ने से ही कर दिया इनकार, चौंकाने वाली है वजहErode East Bypolls: BJP ने इस सीट पर चुनाव लड़ने से ही कर दिया इनकार, चौंकाने वाली है वजहBJP के नेतृत्‍व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने पांच फरवरी को तमिलनाडु की ‘इरोड पूर्व’ सीट के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 03:39:52