ठंड से राहत, फिर बारिश का अलर्ट: जानिए दिल्ली-NCR, UP, Bihar, Rajasthan और Kashmir का मौसम कैसा रहेगा

मौसम समाचार

ठंड से राहत, फिर बारिश का अलर्ट: जानिए दिल्ली-NCR, UP, Bihar, Rajasthan और Kashmir का मौसम कैसा रहेगा
मौसमठंडबारिश
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 186 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक कई राज्यों में मौसम खुशनुमा हो रखा है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली समेत करीब 7 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। बादल छाए रहने और बारिश होने से ठंड फिर वापसी कर सकती है।

नई दिल्ली : जिस समय कड़ाके की ठंड होनी चाहिए उस समय मौसम ने मानो करवट ही बदल लिया है। दिल्ली -एनसीआर से लेकर यूपी - बिहार तक कई राज्यों में मौसम खुशनुमा हो रखा है। सुबह से ही खिली धूप होने से लोगों के चेहरे मानो खिल उठे हैं। पार्क से लेकर छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आ रहे। चर्चा यहां तक शुरू हो गई है क्या इस बार ठंड का दौर जा चुका है। अगर आप भी ऐसा कुछ विचार कर रहे तो जल्दबाजी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत करीब 7 राज्यों में बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने और बारिश

होने से ठंड फिर वापसी कर सकती है। ऐसे में अभी अपने सर्दी वाले कपड़ों को बाहर ही रखिएगा। जानिए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान से लेकर कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम।दिल्ली में धूप खिलने से चढ़ा पारादिल्ली-एनसीआर में बीते चार दिनों से अच्छी धूप निकल रही। इससे दिन और रात के तापमान में इजाफा देखने को मिला है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बादलों की गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज किया गया।बारिश का भी अलर्टआईएमडी ने बुधवार रात और गुरुवार को गरज के साथ एक या दो बार हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी ने बताया कि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, बदलेगा मौसमयूपी के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। कहीं कहीं कोहरे से आम लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 23 जनवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाए रहने के आसार है। 25 जनवरी कई इलाकों में घने कोहरे की भी आशंका है।बिहार, एमपी, झारखंड में मौसम सामान्ययूपी से सटे बिहार और मध्य प्रदेश में भी हाल के दिनों में मौसम सामान्य बने हुए हैं। सुबह और रात के समय ठंड परेशान कर रही। हालांकि, दिन में कई इलाकों में धूप होने से पारा थोड़ा ऊपर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन में बिहार, एमपी, झारखंड में कहीं कहीं बारिश के आसार हैं। इस दौरान बादल भी छाए रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड की वापसी हो सकती है।राजस्थान में सर्दी का दौर जारीराजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को कुछ जगहों पर कोहरे के साथ ही बारिश की संभावना है।शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)दिल्ली1124नोएडा1224गाजियाबाद1125पटना1223लखनऊ1124जयपुर1223भोपाल1324मुंबई2134दरभंगा1223जम्मू815प्रयागराज1224कोलकाता1324अहमदाबाद1428बेंगलुरु1530कानपुर1224आगरा1223फरीदाबाद1124वाराणसी1322गुरुग्राम1124गोरखपुर1222उज्जैन1124गया1220बेगूसराय 1123हापुड़1325अंबाला1224बुलंदशहर1325हरियाणा और पंजाब में ठंड से राहतहरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 9.5 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर में बर्फबारी के बावजूद चढ़ा पाराजम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में रात के दौरान ताजा बर्फबारी देखने को मिली। हालांकि, पूरी घाटी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला में भी बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। बादल छाए रहने के कारण पूरी घाटी में रात के तापमान में वृद्धि हुई

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मौसम ठंड बारिश दिल्ली NCR यूपी बिहार राजस्थान कश्मीर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीउत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनवरी के आने वाले सप्ताह में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में बारिश के बाद ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत 65 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

नजफगढ़ में सर्धिक बारिश, ठंड का अहसास बढ़ानजफगढ़ में सर्धिक बारिश, ठंड का अहसास बढ़ानजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई जिसके बाद दिल्ली में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

दिल्ली में कोहरा से लेकर बारिश का अलर्टदिल्ली में कोहरा से लेकर बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »

दिल्ली का मौसम : क्रिसमस पर ठंड और बारिश की आशंकादिल्ली का मौसम : क्रिसमस पर ठंड और बारिश की आशंकाउत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में क्रिसमस के दिन मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन 27 दिसंबर को बारिश की संभावना है। AQI भी बेहद खराब रहेगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 09:59:50