डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच में रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने का दावा किया

राजनीति समाचार

डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच में रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने का दावा किया
डोनाल्ड ट्रंपरूस-यूक्रेन युद्धविश्व आर्थिक मंच
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित किया और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने के अपने प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर युद्ध को रोकने की कोशिश करेंगे। उन्होंने तेल की कीमतों को कम करने और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित किया। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने के लिए कई बार बड़े दावे कर चुके ट्रंप ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच पर भी अपनी बात दोहराई। उन्होंने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा, 'मैं वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन से जल्द ही मिलना चाहता हूं। युद्ध समाप्त करना चाहता हूं।' यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की समाप्ति के प्रयासों को लेकर ट्रंप ने कहा, वे केवल अर्थव्यवस्था या किसी अन्य चीज़ के दृष्टिकोण से शांति चाहते हैं, ऐसा

सोचना सही नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यह उन लाखों लोगों के दृष्टिकोण से है जो बर्बाद हो रहे हैं। सुंदर, युवा लोगों को युद्ध के मैदान में गोली मारी जा रही है... केवल एक ही चीज गोली को रोक सकती है और वह है मानव शरीर। बीते तीन साल में जो कुछ हुआ है मैंने उसकी तस्वीरें देखी हैं। यह एक नरसंहार है। हमें वास्तव में उस युद्ध को रोकना ही होगा, क्योंकि यह भयानक है।' तेल की कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तत्काल समाप्त हो जाएगा इससे पहले अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने अपनी नई सरकार की प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है। हमारा देश जल्दी ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और संपन्न बनेगा। ट्रंप ने कहा कि मैं सऊदी अरब और ओपेक से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहूंगा। अगर तेल की कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तत्काल समाप्त हो जाएगा। पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया जो अन्य सरकारें चार साल में भी हासिल नहीं कर सकीं। अब हमारा देश जल्द ही पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, समृद्ध और एकजुट होगा। इस अविश्वसनीय गति के परिणामस्वरूप पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। बाइडन के कार्यकाल पर बरसे, आर्थिक अराजकता के आरोप राष्ट्रपति ट्रंप ने निवर्तमान बाइडन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरा प्रशासन उन आपदाओं को ठीक करने के लिए अभूतपूर्व गति से काम कर रहा है जो हमें पूरी तरह से अयोग्य लोगों से विरासत में मिली हैं। हम देश के सामने आने वाले हर संकट को हल करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत पिछले प्रशासन की विफल नीतियों के कारण पैदा हुई आर्थिक अराजकता से निपटने से होती है। पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने आठ ट्रिलियन डॉलर का बेकार खर्च किया। साथ ही राष्ट्र को बर्बाद करने वाले ऊर्जा प्रतिबंध, अपंग विनियमन और छिपे हुए कर लगाए जो पहले कभी नहीं थे। इसका परिणाम आधुनिक इतिहास में सबसे खराब मुद्रास्फीति संकट और हमारे नागरिकों और पूरी दुनिया के लिए आसमान छूती ब्याज दरें हैं। 2024 में बीते 129 वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण चुनावी जीत मिली उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास पृथ्वी पर किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक मात्रा में तेल और गैस है और हम इसका उपयोग करने जा रहे हैं। इससे न केवल लगभग सभी वस्तुओं और सेवाओं की लागत कम होगी, बल्कि यह अमेरिका को विनिर्माण महाशक्ति और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और क्रिप्टो की विश्व राजधानी बना देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी लोगों का ऐसा विशाल जनादेश कई वर्षों में नहीं देखा गया था। कुछ राजनीतिक पंडितों और मेरे कुछ तथाकथित दुश्मनों ने भी कहा कि यह 129 वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण चुनावी जीत थी। यह बहुत अच्छी बात है। 24 जनवरी तक चलेगी बैठक बता दें कि स्विट्जरलैंड के दावोस में 20 से 24 जनवरी तक विश्व आर्थिक मंच के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। वैश्विक चुनौतियों, आर्थिक परिवर्तनों और स्थिरता लक्ष्यों पर विचार-विमर्श करने के लिए यह एक मंच के रूप में कार्य करता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध विश्व आर्थिक मंच तेल की कीमतें शांति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ट्रंप का विश्व आर्थिक मंच पर संदेश: चीन से अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकनाट्रंप का विश्व आर्थिक मंच पर संदेश: चीन से अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकनाअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच पर चीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात की। उन्होंने चीन के साथ अच्छे संबंध बनाने की बात कही और रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युद्ध को रोकने के लिए मानव शरीर को ही बलिदान करना होगा।
और पढो »

'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकी'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
और पढो »

जेलेंस्की का दावा: कुर्स्क अभियान में रूस को 38 हजार सैनिकों का नुकसानजेलेंस्की का दावा: कुर्स्क अभियान में रूस को 38 हजार सैनिकों का नुकसानयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि पिछले पांच महीने में रूस को कुर्स्क अभियान में 38 हजार सैनिकों का नुकसान हुआ है।
और पढो »

ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे वैश्विक नेताट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे वैश्विक नेताअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को वाशिंगटन में होगा। इस बार ट्रंप ने वैश्विक नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।
और पढो »

डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया हैडोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया हैअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और अमेरिका जल्द ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और संपन्न होगा। उन्होंने विश्व व्यापार जगत के नेताओं से अमेरिका में विनिर्माण करने को कहा, अन्यथा टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने तेल की कीमतों को कम करने और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का भी वादा किया।
और पढो »

ट्रंप के पुतिन के साथ तालमेल से जेलेंस्की में चिंताट्रंप के पुतिन के साथ तालमेल से जेलेंस्की में चिंताडोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को नाटो की सदस्यता मिलने से रूस के लिए खतरा होने का दावा किया, पुतिन की राय से तालमेल बिठाते हुए। ट्रंप के बयान से जेलेंस्की में चिंता बढ़ी है, क्योंकि बाइडन सरकार यूक्रेन को नाटो में शामिल करने का प्रयास कर रही है। ट्रंप ने कहा कि बाइडन की यूक्रेन नीतियों में गलतियां हैं और उनसे रूस को खतरा पैदा हो गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 19:56:28