तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल ने राष्ट्रगान का अपमान बताया

राजनीति समाचार

तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल ने राष्ट्रगान का अपमान बताया
राज्यपालराष्ट्रगानविधानसभा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

तमिलनाडु विधानसभा के सत्र के दौरान राज्यपाल आरएन रवि राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और विधानसभा सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए। तमिलनाडु विधानसभा के साल 2025 के पहले विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन से होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा सत्र की शुरुआत में तमिलनाडु सरकार के राज्य गीत 'तमिल थाई वजथु' का गायन हुआ। किस बात से नाराज हुए राज्यपाल आरएन रवि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि

राज्यपाल आरएन रवि ने तमिलनाडु के राज्य गीत के बाद राष्ट्रगान वादन की मांग की, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। इस बात से राज्यपाल इस कदर नाराज हो गए कि विधानसभा सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन से चले गए। तमिलनाडु राजभवन ने पूरे विवाद पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर साझा बयान में राजभवन ने कहा कि 'भारत के संविधान और राष्ट्रगान का एक बार फिर तमिलनाडु विधानसभा में अपमान हुआ है। संविधान में पहला मौलिक कर्तव्य राष्ट्रगान का सम्मान बताया गया है। सभी राज्य विधानसभाओं में सत्र की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान का गायन होता है। आज सदन में राज्यपाल के आने पर सिर्फ तमिल थाई वजथु का ही गायन हुआ। राज्यपाल ने सदन को सम्मानपूर्वक संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और राष्ट्रगान के वादन की मांग की, लेकिन उनकी अपील को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सदन के स्पीकर ने खारिज कर दिया। यह गंभीर चिंता की बात है। ऐसे में राष्ट्रगान और भारत के संविधान के अपमान का हिस्सा न बनते हुए राज्यपाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन छोड़ दिया।'

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

राज्यपाल राष्ट्रगान विधानसभा तमिलनाडु अपमान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान अपमान को लेकर राज्यपाल नाराज, सदन छोड़ दियातमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान अपमान को लेकर राज्यपाल नाराज, सदन छोड़ दियातमिलनाडु विधानसभा के नए सत्र की शुरुआत में राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रगान के वादन पर जोर दिया लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। इस कारण नाराज होकर राज्यपाल ने सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन छोड़ दिया।
और पढो »

तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल का वॉकआउट, राष्ट्रगान न बजाने पर आरोपतमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल का वॉकआउट, राष्ट्रगान न बजाने पर आरोपतमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार को विधानसभा से वॉकआउट कर दिया, क्योंकि उनके अभिभाषण की शुरुआत में राष्ट्रगान नहीं बजाया गया था। उन्होंने इस घटना को 'संविधान और राष्ट्रगान का अपमान' बताया।
और पढो »

बीजेवाईएम ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कीबीजेवाईएम ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कीबीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की और आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »

बलिया के मजदूर के बेटे ने स्काउट गाइड का जिला काउंसलर बनकर राज्यपाल पुरस्कार हासिल कियाबलिया के मजदूर के बेटे ने स्काउट गाइड का जिला काउंसलर बनकर राज्यपाल पुरस्कार हासिल कियाएक मजदूर के बेटे ने बलिया में स्काउट गाइड का जिला काउंसलर बनकर राज्यपाल पुरस्कार जीता.
और पढो »

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल पर वोट खरीदने का आरोपदिल्ली चुनाव: केजरीवाल पर वोट खरीदने का आरोपदिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट खरीदने का आरोप लगाया है।
और पढो »

बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कीबीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कीमुंबई में कांग्रेस कार्यालय में बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 21:42:54