दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने के साथ ही मतदान से पहले कई सेवाओं को बंद कर दिया गया है. जानें दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
Delhi Election 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान होना है. ऐसे में मतदान होने में अब केवल दो दिन का ही समय शेष है. आज यानी 3 फरवरी को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा. ऐसे में दिल्ली में चुनाव होने तक स्कूल - कॉलेज और सिनेमा हॉल तक कई सेवाओं के बंद रहने की घोषणा कर दी गई है. इस खबर में आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने तक दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद.
5 फरवरी को दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की है कि 5 फरवरी को मतदान के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगा. इस दौरान मेट्रो ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के समय अंतराल के साथ चलेंगी. डीएमआरसी ने यह कदम चुनाव के दिन मतदाताओं और चुनाव कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया है. इसके साथ ही दिल्ली परिवहन निगम ने चुनाव के दिन अतिरिक्त बसों को चलाने का वादा किया है. 5 फरवरी को डीटीसी सुबह 4 बजे से 35 मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा. डीटीसी के इस कदम के पीछे मतदाताओं के पोलिंग बूथ तक आसानी से पहुंचाना है. दिल्ली में चुनाव के दिन सभी आवश्यक सेवाएं (अस्पताल, फार्मेसी, खाने-पीने की दुकान आदि) खुली रहेंगी. ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव के दिन दिल्ली में सभी शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है. शराब की ये दुकानें और लाइसेंसी प्रतिष्ठान 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी. दिल्ली में स्कूल और कॉलेजों को भी 5 फरवरी यानी मतदान तक के लिए बंद कर दिया गया है. क्योंकि कई स्कूलों को पोलिंग बूथ के रूप में तब्दील किया जाएगा. इसके अलावा चुनाव के दिन सरकारी कार्यालय और बैंक भी बंद रहेंगे. इसके साथ ही सिनेमा हॉल और थिएटर को भी बंद रखा गया है
DELHI ELECTION 2025 मतदान दिल्ली मेट्रो डीटीसी स्कूल कॉलेज सिनेमा हॉल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
BJP गुंडों के किरदार में AAP नेताओं को दिखाता हैदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषितइलेक्शन कमीशन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी, 2025 को मतदान और 8 फरवरी, 2025 को परिणाम की घोषणा की है
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: क्या केजरीवाल लड़ रहे हैं अपना सबसे मुश्किल चुनाव?NDTV Election Cafe में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर चर्चा की गई है। इसमें एंटी इनकंबेंसी या प्रो इनकंबेंसी, BJP की संभावनाएं, कांग्रेस का प्रदर्शन और AAP के मुफ्त योजनाओं का प्रभाव शामिल है।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इन 2 सीटों पर BJP नहीं लड़ेगी चुनाव, जानें क्या है वजहDelhi Assembly Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 68 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जबकि दो सीटें सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ी हैं। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। 2020 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला...
और पढो »
24 अकबर रोड के बगल से अचानक आई कॉल और... क्या कांग्रेस अब मजबूती से नहीं लड़ेगी दिल्ली चुनाव?Delhi Assembly Election 2025: इस चुनाव से क्या चाहते हैं दिल्ली के वोटर? | BJP | AAP | Congress
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सबसे छोटी और सबसे बड़ी सीट कौन सी है?दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस लेख में, हम दिल्ली की सबसे छोटी और सबसे बड़ी विधानसभा सीटों की जानकारी साझा करते हैं।
और पढो »