दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है।
BJP ने फिल्म 'गुंडे' का पोस्टर जारी किया, इसमें आतिशी, संजय सिंह और राघव चड्ढा दिखाए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है। चुनावी हिंदू वाले पोस्टर के जवाब में चुनावी मुसलमान का पोस्टर जारी किया है। इसमें अमित शाह को टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- कभी सोचा है बीजेपी को चुनाव आते ही मुसलमानों की इतनी याद क्यों आती है। इस पोस्टर के जवाब में BJP ने भी एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें संजय सिंह, आतिशी और राघव चड्ढा को गुंडे दिखाया
गया है। पोस्टर में लिखा है- जब दिखने लगी अपनी हार साफ-साफ तो चुनाव अधिकारियों को धमकाने लगी AAP। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी चीफ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में काम और गाली की राजनीति के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से कहा- लोग हमारी काम की राजनीति पर भरोसा जताएंगे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस गाने को लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज मौजूद थे। इस गाने के बोल हैं- फिर लाएंगे केजरीवाल। गाने में पार्टी ने अपने कामों का जिक्र किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की राज्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी, लिखा- दिल्ली सरकार बिना कारण बैठकों में बुला रही नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आप नेताओं के आरोपों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा। DEO ने लिखा है,'आम आदमी पार्टी के लोग अक्सर मेरे ऑफिस पहुंच रहे हैं और आपत्ति दर्ज करवाने वालों की जानकारी मांग रहे हैं। ECI के निर्देश के आधार पर इसे शेयर करना अनिवार्य नहीं है।
दिल्ली चुनाव AAP BJP पोस्टर वॉर केजरीवाल अमित शाह राजनीति
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राजनीति में महिला सम्मान योजना का घमासानदिल्ली में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' को लेकर AAP और BJP के बीच तनातनी।
और पढो »
Delhi Elections: BJP ने फिर जारी किया पोस्टर, AAP नेताओं के खिलाफ लगाया आरोपDelhi Elections: BJP ने फिर जारी किया पोस्टर, AAP नेताओं के खिलाफ लगाया आरोप
और पढो »
Delhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारीDelhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारी
और पढो »
दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में टकरावदिल्ली में 2025 के चुनावों से पहले कांग्रेस और AAP के बीच तनातनी बढ़ गई है। AAP ने कांग्रेस पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने का आरोप लगाया है और अजय माकन की 'देशद्रोही' की टिप्पणी पर गुस्सा व्यक्त किया है। AAP ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की भी मांग की है। AAP ने आरोप लगाया है कि BJP कांग्रेस के उम्मीदवारों की फंडिंग कर रही है। दिल्ली एमसीडी सदन में भी हंगामा हुआ है और AAP पार्षद ने बीजेपी पार्षद को थप्पड़ मार दिया है।
और पढो »
कांग्रेस के पोस्टर में गलत नक्शा, BJP ने लगाया आरोपकांग्रेस के बेलगावी में पोस्टर पर भारत का गलत नक्शा दिखाने पर BJP ने आरोप लगाया है। BJP ने कहा कि नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।
और पढो »
दिल्‍ली का दंगल : महिलाओं का वोट किसके साथ तो किसे मिलेगी चोट? आंकड़ों से समझिएDelhi Election 2025: दिल्ली में विकास के कामों को लेकर AAP और BJP प्रवक्ता में तीखी बहस | Hot Topic
और पढो »