मोहल्ले के बदरुद्दीन परिवार के पिता पुत्र अशद ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ क्रूर व्यवहार किया था।
बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह उनका परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली से आगरा आया था। दिल्ली में वह किसी फैक्टरी में काम करता था। किसी बात पर नौकरी चली गई। इस पर आगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। बाद में यहीं पर 100 गज का एक प्लाट खरीद लिया। इसमें 1 कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। फरवरी 2024 में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी। इसके लिए दो बार में रकम ली थी। 50 गज में अपना पक्का दो मंजिला मकान बना लिया। एक
दुकान भी बना ली। इसमें सामान बेचना शुरू कर दिया। बगल में पड़ाेसी आफताब की दुकान है। मोहल्ले में रहने वाले साहिल ने बताया कि मोहम्मद बदर अपने पत्नी और बेटियों को पीटा करता था। यही काम अशद भी करता था। मां अस्मा और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। साहिल का कहना था कि पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं। इस कारण उनसे कोई बात नहीं करता था। नहीं रखते थे किसी से नाता लोगों ने बताया कि बदर और अशद को मोहल्ले के किसी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं था। अगर, कोई बात करता था उल्टा ही जवाब देते थे। कोई यह नहीं जानता है कि वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। इस कारण बस्ती के लोग भी उनसे कोई मतलब नहीं रखते थे। वह किसी को अपने घर भी नहीं बुलाते थे। अस्मा कभीकभार पड़ोसियों को अपना दुख बताया करती थीं। पड़ोस में रहने वाले इब्राहिम की पत्नी ने बताया कि अस्मा परेशान रहती थीं। वह कई बार अपना दर्द बताती थीं। मगर, ज्यादा नहीं बोलती थीं। बेटियां भी घर से कभीकभार ही निकलती थीं। 2 महीने में ही ससुराल से चली गई थी बहू, ले लिया तलाक 28 जुलाई 2019 को अशद का निकाह हुआ था। बस्ती में रहने वाली कासमा ने बताया कि मोहल्ले में ही अशद के परिवार से जान पहचान हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी के निकाह के लिए बात की। बदरुददीन तैयार हो गए। इस पर निकाह कर दिया। निकाह में बदरुददीन के अलावा कुछ पड़ोसी ही आए थे। तब उन्होंने रिश्तेदारों के बारे में कुछ नहीं बताया। बेटी को घर जाने पर पिता-पुत्र का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अशद चांदनी से मारपीट करता था। उसकी सास भी अपने पति की हरकत से खुश नहीं थी। वह गलत तरीके से बेटी से व्यवहार किया करता था। इस बारे में चांदनी ने सास को बताया। तब उन्होंने कहा था कि अगर, जान बचानी है तो वह घर छोड़कर चल देना चाहिए
FAMILY VIOLENCE ABUSE DOMESTIC VIOLENCE CRIME INDIA
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मां के दूसरे विवाह का दुष्परिणाम, सौतेले पिता ने किशोरी का किया शोषणग्वालियर: मां के दूसरे विवाह के बाद सौतेला पिता ने 15 साल की बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया।
और पढो »
मेरे पिता ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया : मांचू मनोजमेरे पिता ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया : मांचू मनोज
और पढो »
अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाए आरोपों का किया जवाबकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए बाबा साहेब आंबेडकर के साथ कांग्रेस के व्यवहार का विस्तार से वर्णन किया.
और पढो »
मलाइका अरोड़ा ने 2024 के अनुभव पर लिखा दर्दपूर्ण पोस्टमलाइका अरोड़ा ने 2024 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके दर्द का इशारा है। उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप और पिता के निधन को संबोधित किया है।
और पढो »
मानव तस्करी मामले में 262 कनाडाई कॉलेजों का नाम जुड़ाप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मानव तस्करी के एक बड़े मामले में खुलासा किया है कि 262 कनाडाई कॉलेजों ने दो भारतीय संस्थाओं के साथ समझौता किया था।
और पढो »
फतेहपुर: धान खरीदकर गबन करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में किसानों का करोड़ों रुपये का धान खरीदकर गबन करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
और पढो »