दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवा प्रभावित

राष्ट्रीय समाचार समाचार

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवा प्रभावित
कोहरादिल्लीएयरपोर्ट
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई।

दिल्ली -एनसीआर में शुक्रवार की रात ठिठुरन के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। शुक्रवार सुबह को भी ज्यादा कोहरा देखने को मिला था। इससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से विमान और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई वही दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान ों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद

परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की बिगड़ी समय सारणी की वजह से शनिवार को भी ट्रेनों की चाल थमी रहेगी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। उधर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कोहरा दिल्ली एयरपोर्ट रेलवे विमान देरी परेशानी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवाएं प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विमान और रेल सेवाएं प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई और 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए। रेलवे ट्रैक पर भी कोहरा की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो गई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
और पढो »

कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में विमान और रेल सेवा प्रभावितकोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में विमान और रेल सेवा प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात कोहरा छाए जाने से विजिबिलिटी शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढो »

उत्तर भारत में घना कोहरा, तापमान में गिरावटउत्तर भारत में घना कोहरा, तापमान में गिरावटदिल्ली और उत्तर भारत में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है।
और पढो »

देश भर का मौसम अपडेटदेश भर का मौसम अपडेटआज का मौसम अपडेट, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और कोहरा
और पढो »

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, प्रदूषण भी गंभीर
और पढो »

दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 0 मीटरदिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 0 मीटरदिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा. विजिबिलिटी कम होने के कारण ड्राइविंग करना काफी मुश्किल है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 02:42:31