दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव का दौर शुरू होने वाला है। ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
दिल्ली एनसीआर में आज से मौसम में करवट आएगी। ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी। धूप का असर कम होगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंड ी हवाएं चलेंगी। आज देर शाम बारिश होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव आज शाम और रात में देखा जा सकता है। आंधी और बादलों के साथ बारिश होगी, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। कल भी बारिश की संभावना है। कल शाम को और सुबह हल्की बारिश दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो अभी 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में अधिकतम तापमान आज 23 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। आज और कल बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 को बादल रहेंगे। जबकि 7 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। वहीं 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका दिल्ली एनसीआर पर प्रभाव पड़ेगा या नहीं इसकी निगरानी की जा रही है। फिलहाल आज दिल्ली एनसीआर में सुबह शाम और रात के वक्त घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी है।आज हल्की ठंड की वजह से यह येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल फरवरी की 10 तारीख तक मौसम में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव होंगे, मौसम साफ हो सकता है और तापमान भी बढ़ने की संभावना है
मौसम दिल्ली एनसीआर बारिश ठंड पश्चिमी विक्षोभ येलो अलर्ट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत में कड़कड़ती ठंड और कोहरा: दिल्ली में बारिश की आशंकादेश में कड़ाके ठंड और कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
और पढो »
उत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितबारिश और ठंड के कारण उत्तर भारत का मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कोहरे और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।
और पढो »
राजस्थान में सर्दी के साथ बारिश की संभावनाराजस्थान में ठंड और बढ़ रही है. मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट और कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है.
और पढो »
मौसम में बदलाव: जनवरी में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, बारिश और शीतलहर का अलर्टजनवरी महीने में मौसम अचानक बदल रहा है, तापमान लगातार बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और बारिश की संभावना है।
और पढो »
भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा, पंजाब में बारिश की संभावनाभारत मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और पंजाब में बारिश की संभावना है।
और पढो »
उत्तर भारत में बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडमौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »