दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी, कोहरा और वायु प्रदूषण बना रहे चिंता

मौसम समाचार

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी, कोहरा और वायु प्रदूषण बना रहे चिंता
दिल्ली मौसमकोहरातापमान
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

दिल्ली में शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन कोहरा और वायु प्रदूषण चिंता के विषय बने रहे। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे की संभावना है। दिल्ली में एयर इंडेक्स भी खराब श्रेणी में रहा है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह में न्यूनतम तापमान भी में भी 1.

4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे ठंड से थोड़ी राहत रही। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में स्मॉग के साथ-साथ ज्यादातर जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा व कुछ जगहों पर घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार व बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर मध्य स्तर का कोहरा रहा मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को ज्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा व कुछ जगहों पर मध्य स्तर का कोहरा रहा। आइजीआई एयरपोर्ट के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने के कारण तड़के साढ़े तीन बजे से सुबह साढ़े चार बजे के बीच एक घंटे तक न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं सफदरजंग के पास हल्का कोहरा होने के कारण सुबह सात से आठ बजे के बीच एक घंटा न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर रही। न्यूनतम तापमान सबसे कम आया नगर में सुबह साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट और सफदरजंग के पास न्यूनतम दृश्यता बढ़कर 800 मीटर हो गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सबसे कम आया नगर में 8.3 डिग्री सेल्सियस और पालम में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है हवा की गुणवत्ता दिल्ली में शनिवार को एयर इंडेक्स में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 255 रहा। स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर के अनुसार रात आठ बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 277 रहा। सीपीसीबी के अनुसार एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 289 था। एनसीआर के शहरों में भी AQI मध्यम श्रेणी में एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 116, गाजियाबाद का 133, ग्रेटर नोएडा का 180, गुरुग्राम का 131 व नोएडा का एयर इंडेक्स 147 रहा। सीपीसीबी के अनुसार रविवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही सकती है। इसके बाद दो दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की संभावना है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

दिल्ली मौसम कोहरा तापमान वायु प्रदूषण एयर इंडेक्स

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपउत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »

दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोल्ड डे, कोहरा और शीतलहर का असरदिल्ली में लगातार चौथे दिन कोल्ड डे, कोहरा और शीतलहर का असरदिल्ली चारवें दिन कोल्ड डे से जूझ रही है। कोहरा और शीतलहर का असर बनी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
और पढो »

प्रदूषण से बिगड़ता स्वास्थ्य, अस्पतालों में बढ़ती परेशानीप्रदूषण से बिगड़ता स्वास्थ्य, अस्पतालों में बढ़ती परेशानीपटना में ठंड, कोहरा और धूलकण के मिश्रण से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। यह प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
और पढो »

भारत में वायु प्रदूषण में कमी, लेकिन दिल्ली और बर्नीहाट अभी भी चिंता का विषयभारत में वायु प्रदूषण में कमी, लेकिन दिल्ली और बर्नीहाट अभी भी चिंता का विषयएनसीएपी की छठी वर्षगांठ पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2024 के बीच भारत के शहरों में पीएम 2.5 के स्तर में औसतन 27 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, दिल्ली और बर्नीहाट सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहे और गुरुग्राम, फरीदाबाद, श्रीगंगानगर और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों ने भी प्रदूषण के उच्च स्तर दिखाए।
और पढो »

दिल्ली में कोहरा और वायु प्रदूषणदिल्ली में कोहरा और वायु प्रदूषणदिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा जिससे वायु गुणवत्ता खराब हो गई।
और पढो »

दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छायादिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छायादिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए Yellow अलर्ट जारी किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 07:57:07