दिल्ली चुनाव: आप भाजपा को चुनौती देगी

राजनीति समाचार

दिल्ली चुनाव: आप भाजपा को चुनौती देगी
AAPभाजपादिल्ली चुनाव
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भाजपा को सबसे बड़ी चुनौती देगी।

दिल्ली में चुनाव तारीख की घोषणा के बाद सियासी पार्टियों में मतदाताओं का लुभाने का खेल तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार सबसे पहले घोषित कर चुकी है। उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में भाजपा और कांग्रेस पार्टी आप से पीछे हैं। आप : जिस भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर उभरी...उसी में घिरी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा हुई आप अब खुद भ्रष्टाचार की आंच में घिरी है। 2013 में अपने पहले ही चुनाव में आप ने 29.

49% वोट शेयर हासिल कर 70 में से 28 सीटें जीतकर धमक दिखाई थी। इसके दो साल बाद 2015 में उसने तूफानी जीत हासिल की और 54.34% वोट शेयर के साथ 67 सीटें जीत लीं। भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिलीं, कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 2020 में फिर चमत्कार... हालांकि सीटों की संख्या मामूली रूप से घटकर 62 रह गई। इसके बावजूूद 53.57% वोट शेयर बनाए रखा। कभी खुद को बदलाव का वाहक बताने वाली पार्टी, अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है। अरविंद केजरीवाल करीब छह महीने जेल में रहे। वहीं, मनीष सिसोदिया ने 17 महीने सलाखों के पीछे बिताए। पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी जेल गए। ये सभी फिलहाल जमानत पर हैं। चुनाव में आप के सामने भाजपा सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। भाजपा : राजधानी में जीत का स्वाद चखने को बेताब पंजाब को छोड़, दिल्ली उत्तर भारत में एकमात्र जगह है, जहां भाजपा ने पिछले दो दशक में सत्ता का स्वाद नहीं चखा है। हालांकि अपना वोट बैंक बनाए रखने में सफल रही है। 1998 से हारने के बावजूद छह विधानसभा चुनावों में वोट शेयर कभी भी 32% से कम नहीं हुआ। 2015 में सिर्फ तीन सीटें मिलने के बाद भी वोट शेयर 32.19% था। पांच साल बाद जब आठ सीटें जीतीं, तो वोट शेयर 38.51% हो गया। भाजपा ने 2014 के बाद से दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। लोकप्रिय चेहरे की कमी : 1998, 2003 और 2008 में तीन चुनाव भाजपा लगातार कांग्रेस से हारी। इसके बाद, 2013, 2015 और 2020 में आप ने उसे शिकस्त दी। कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप के अरविंद केजरीवाल की तरह भाजपा में लोकप्रिय चेहरे की कमी हार का बड़ा कारण रही। 2015 में पार्टी किरण बेदी को जरूर लाई, लेकिन कोई करिश्मा नहीं हुआ। कांग्रेस : उतार-चढ़ाव का रहा दौर...पिछले चुनाव में महज

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

AAP भाजपा दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी राजनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आप की भारी जीतदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आप की भारी जीतयह लेख दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणामों को बताता है। इसमें आप पार्टी की जीत, भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन और चुनाव के प्रमुख तथ्य शामिल हैं।
और पढो »

राज्यसभा में संजय सिंह की टिप्पणी पर हंगामाराज्यसभा में संजय सिंह की टिप्पणी पर हंगामाआप सांसद संजय सिंह की दिल्ली की मतदाता सूची और भाजपा के चुनाव रणनीति पर टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।
और पढो »

भाजपा दिल्ली में चुनाव लड़ने उतरी, केजरीवाल को चुनौतीभाजपा दिल्ली में चुनाव लड़ने उतरी, केजरीवाल को चुनौतीभाजपा ने दिल्ली में 29 उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं। पार्टी ने आप और कांग्रेस के बागियों को भी प्रत्याशी बनाया है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: आतिशी को भाजपा-कांग्रेस का कड़ी चुनौतीदिल्ली चुनाव: आतिशी को भाजपा-कांग्रेस का कड़ी चुनौतीदिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला जारी है। दोनों प्रमुख दलों ने आप के प्रमुख नेताओं के खिलाफ अपने दिग्गज प्रत्याशियों को उतारकर चुनावी मैदान को रोमांचक बना दिया है।
और पढो »

कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार बनायाकांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार बनायादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की है जिसमें अलका लांबा को कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। अलका लांबा दिल्ली की सीएम आतिशी को चुनौती देंगी।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गयादिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गयादिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गया है। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा और आप ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 23:08:27