ये हैं मोहब्बतें सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी पर्दे से दूर हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दिव्यांका अब व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं।
ये हैं मोहब्बतें सीरियल की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी से दूर हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिव्यांका हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स से एक सवाल पूछा है। उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि आज का सवाल, मैं अपने जीवन और कुछ अनुभवों को आपके साथ साझा करने के बारे में सोच रही हूं। आप मुझे बताइए, क्या आप मुझे व्लॉगिंग करते देखना चाहते हैं? इन तस्वीरों में दिव्यांका कैमरे की ओर मुस्कुराकर देख रही हैं। दिव्यांका का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके एक से
बढ़कर एक वीडियो से भरा पड़ा है। वर्कआउट, फैमिली इवेंट, फिल्म या शो से जुड़े पोस्ट अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं. यह देखने से लगता है कि दिव्यांका अब व्लॉग शुरू करने की तैयारी में हैं। वहीं, दिव्यांका के पति और अभिनेता विवेक दहिया पहले से ही व्लॉग चलाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग तीन लाख सब्सक्राइबर हैं। व्लॉग पर वे कभी अपनी छुट्टियों की तो कभी मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' थी। इसमें उन्होंने अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल का किरदार निभाया था। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है. रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में भाग लेने के साथ दिव्यांका ने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया था। दिव्यांका ने 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में भी भाग लिया है
दिव्यांका त्रिपाठी ये हैं मोहब्बतें व्लॉगिंग टीवी एक्ट्रेस सोशल मीडिया विवेक दहिया
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी की बर्गंडी साड़ी ने सबको लुभाईदिव्यांका त्रिपाठी ने अपने भाई की शादी में एक खूबसूरत बर्गंडी वेलवेट साड़ी पहनी थी। उनकी स्टाइल और एलिगेंस ने सभी को प्रभावित किया।
और पढो »
खाने की चीजें जिन्हें Winters में न रखें फ्रिज मेंकई लोगों को हर चीज उठाकर फ्रिज में रखने की आदत में पड़ जाती है। लेकिन सर्दी में बहुत सी खाने की चीजें ऐसी हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।
और पढो »
दिव्यांका त्रिपाठी की हल्दी में हंसी छाया!दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने भाई की हल्दी में पीले रंग का सूट पहना जिसमे वो बेहद प्यारी लग रही थी।
और पढो »
HMPV वायरस से निपटने के लिए भारत के राज्यों में तैयारीभारत में HMPV वायरस के मामलों में वृद्धि के साथ, विभिन्न राज्यों ने अलर्ट जारी किया है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।
और पढो »
सांस्कृतिक विश्वविद्यालय में आयुर्वेद की पढ़ाई संस्कृत मेंकेंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ में आयुर्वेद मेडिकल कोर्स संस्कृत में पढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
और पढो »
दिव्यांका त्रिपाठी ने भाई की बारात में किया धमाकेदार डांसटीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी भाई की बारात का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया और रिश्तेदारों के साथ जमकर नाचती दिख रही हैं।
और पढो »